एक्सप्लोरर

Bath in Rains: क्यों जरूरी है बारिश में नहाना, आसमान से गिरे ‘अमृत’ से मिलते हैं अनगिनत फायदे

Health Tips: मानसून आ गया है. बारिश से न केवल मौसम ठंडा होता है, बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत लाभदायक मानी जाती है. जानिए बारिश में नहाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

Bath in Rains Banefits: आसमान से गिरती पानी की बूंदें...अमृत समान हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं की दुश्मन हैं. इससे न केवल मन बल्कि तन भी प्रसन्न होता है. स्वास्थ्य एक्सपर्ट इसे ‘आसमान से गिरा अमृत’ बताते हैं. इस ‘अमृत’ से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में जानना जरूरी है और भीगना भी! आयुर्वेदाचार्य और स्वास्थ्य एक्सपर्ट आचार्य मनीष न केवल बारिश में नहाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि यह जरूरी क्यों है.

बारिश में नहाने से कई फायदे मिलते है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सामने आए एक वीडियो में उन्होंने बताया, “बारिश में नहाने से कई फायदे मिलते हैं और यह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायी है. देश में कई लोग हैं, जिनकी किडनी में सिस्ट है. अब आसान तरीके से समझिए कि ये सिस्ट क्या है? यह गर्मी है, शरीर की गर्मी. जब हम छोटे थे, तो बचपन में हमें घर के बड़े लोग बारिश में नहाने के लिए बाहर निकालते थे, जिससे हमारे शरीर की गर्मी निकल जाती थी.

उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में बारिश में नहाने या भीगने को लेकर गलत खबरें फैला दी गईं कि यह नुकसानदायी है, वास्तव में ऐसा नहीं है. हमने बारिश को अपना दुश्मन बना लिया है. बारिश के पानी में नहाने से गर्मी निकल जाती है और फोड़े-फुंसी की समस्या से निजात मिलती है. तो बारिश में जाइए, खुद नहाइए और अपने बच्चों को भी नहाने दीजिए. शरीर से गर्मी निकल जाएगी तो किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होगी.”

गर्मी से संबंधित समस्याओं को रोक सकती हैं बारिश

आयुर्वेद में उल्लेख है कि बारिश में नहाने से अद्भुत स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. इससे शरीर और मन को ताजगी के साथ त्वचा पर जमी धूल, गंदगी भी दूर हो जाती है. एक रिसर्च के मुताबिक, बारिश की बूंदें गर्मी से संबंधित समस्याओं को रोक सकती हैं. कम पीएच स्तर के कारण यह हल्की होती हैं. बारिश के पानी में नहाने से शरीर में खुशी और आनंद के लिए जिम्मेदार हार्मोन एंडोर्फिन और सेरोटोनिन का स्राव होता है, जो कि आज के तनाव भरे समय के लिए बेहद फायदेमंद है. यह मन को प्रसन्न करने के साथ गंभीर समस्याओं को दूर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है, जिससे रोग संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है.

इन समस्याओ के लिए फायदेमंद है बारिश

त्वचा एक्सपर्ट तो यह भी बताते हैं कि बारिश के पानी में नहाने से दाने, चकत्ते या किसी तरह की एलर्जी से भी राहत मिलती है. बारिश के पानी का तापमान ठंडा होता है, जो रक्त वाहिकाओं के हिसाब से एकदम सही रहता है. हालांकि, एक्सपर्ट कुछ लोगों को बारिश में नहाने से परहेज करने को कहते हैं. उनके मुताबिक, यदि आप बुखार, सर्दी-जुकाम से ग्रसित हैं और जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें पहली बारिश में नहाने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें -

Covid-19 in India: कोरोना वायरस से दो लोगों की हुई मौत, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं केस- ऐसे बरतें सावधानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

Embed widget