एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को BJP नेता ने बताया 'मीर जाफर', कहा- 'मिलेगा निशान-ए-पाकिस्तान'

India Pakistan Tension: भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मीर जाफर की तरह हैं.

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद अभी तक तनाव बना हुआ है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. अमित मालवीय ने कहा कि राहुल को निशान-ए-पाकिस्तान मिलना चाहिए. राहुल ने हाल ही में बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरते हुए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सवाल किए थे. उन्होंने पूछा था कि हमने कितने विमान गंवाए हैं. 

अमित मालवीय ने काफी आक्रामक अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने एक्स पर एक ग्राफिक शेयर किया है. बीजेपी नेता ने इसके कैप्शन में लिखा, ''राहुल गांधी नए मीर जाफर हैं.''

उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, ''इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट गंवाए हैं, हैरानी की बात है कि उन्होंने एक बार भी नहीं पूछा कि हमने कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई अड्डों पर हमले के दौरान उनके हैंगर में कितने जेट तबाह किए. क्या अब राहुल गांधी को 'निशान-ए-पाकिस्तान' मिलेगा.''


राहुल गांधी को BJP नेता ने बताया 'मीर जाफर', कहा- 'मिलेगा निशान-ए-पाकिस्तान

अमित मालवीय की पोस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का पलटवार

कांग्रेस नेता ने उदित राज ने अमित मालवीय की एक्स पोस्ट पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ''मसूद अजहर को बचाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को 'निशान-ए-पाकिस्तान' देना चाहिए. देश के खिलाफ षड्यंत्र करने के अपराध में विदेश मंत्री एस जयशंकर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.'' 

उन्होंने कहा, ''निशान-ए-पाकिस्तान तो सबसे पहले मोरारजी देसाई को दिया गया था, जिसका जनसंघ और भाजपा के नेता भी समर्थन कर रहे थे. मोदी जी बिना बुलाए पकिस्तान चले गए थे, उस पर भी बात होनी चाहिए.''

पाकिस्तान को भारी पड़ी थी भारत की जवाबी कार्रवाई

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया था. उसने देश के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया था. पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारत को निशाना बनाने की कोशिश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget