एक्सप्लोरर

अमेरिका की करेंसी मॉनिटरिंग लिस्ट में नहीं किया गया भारत को शामिल! क्या होती है यह लिस्ट?

Currency Monitoring List: अमेरिका जिन देशों के साथ बड़े व्यापारिक सौदे करता है, उनकी करेंसी को मॉनिटर भी करता है. अमेरिका ने भारत को निगरानी सूची से बाहर कर दिया है, और इसका एक शुभ संकेत है.

America's Currency Monitoring List: अमेरिका के वित्त विभाग ने मेक्सिको, थाईलैंड, इटली, वियतनाम के साथ भारत को प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की मुद्रा निगरानी सूची (Currency Monitoring List) से बाहर कर दिया है. भारत को पिछले दो साल से इस सूची में रखा गया था. वित्त विभाग की छमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन देशों को सूची से हटाया गया है, उन्होंने लगातार दो रिपोर्ट में तीन में से एक मानदंड को पूरा किया है. आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्या है ये करेंसी मॉनिटरिंग लिस्ट? भारत को इसमें क्यों शामिल किया गया था और इससे बाहर होने का भारत को क्या फायदा या नुकसान होगा? आइए जानते हैं.

क्या है करेंसी मॉनिटरिंग लिस्ट?
भारत के लिए इसके फायदे से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर ये लिस्ट है क्या? इस लिस्ट में देशों के नाम क्यों शामिल किए जाते हैं और कब हटाए जाते हैं? दरअसल, अमेरिका जिन देशों के साथ बड़े व्यापारिक सौदे करता है, उनकी करेंसी को मॉनिटर भी करता है. इस मॉनिटरिंग में यह देखा जाता है कि कहीं कोई देश जानबूझकर अपनी करेंसी को मैनिपुलेट तो नहीं कर रहा.

क्या होता है करेंसी मैनिपुलेट
करेंसी मैनिपुलेट का अर्थ होता है अपने देश की करेंसी को कमजोर दिखाना. अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर कोई देश अपनी ही करेंसी को कमजोर क्यों दिखाएगा? दरअसल, कई देश अपनी करेंसी को कमजोर दिखाकर निर्यात (Exports) की लागत को कम दिखाने की कोशिश करते हैं और बताते हैं कि उनका निर्यात कम हो रहा है. कई देश अनैतिक रूप से प्रतिस्पर्धा का लाभ उठाने के लिए ऐसा करते हैं.

सीधे तौर पर कहां जाए तो अपनी करेंसी को कमजोर करने के लिए वह देश अपनी मुद्रा बेचता है और विदेशी मुद्रा (आमतौर पर यूएस डॉलर) खरीद लेता है. इसका परिणाम यह आता है कि हेरफेर करने वाला देश अपनी करेंसी की मांग को घटाकर दूसरे देशों की करेंसी की डिमांड को बढ़ाने में कामयाब हो जाता है.

इस लिस्ट से हटने पर भारत को लाभ?
अमेरिका ने भारत को निगरानी सूची से बाहर कर दिया है, और इसका एक शुभ संकेत है. अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बिना किसी बाहरी प्रभाव के करेंसी के एक्सचेंज रेट्स को मैनेज कर सकता है. करेंसी मॉनिटरिंग लिस्ट से हटना बाजार के दृष्टिकोण से भी एक बड़ी जीत मानी जा रही है. यह वैश्विक विकास में भारत की बढ़ती भूमिका को भी दर्शा रहा है.

यह भी पढ़ें -

फ्लश में आपने दो बटन देखे होंगे, क्या आप जानते हैं किसका यूज़ कब करना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police-CAPF-RAF और CRPF... इन दंगारोधी फोर्सेज में कौन सबसे खतरनाक, किससे कब लिया जाता है काम?
Police-CAPF-RAF और CRPF... इन दंगारोधी फोर्सेज में कौन सबसे खतरनाक, किससे कब लिया जाता है काम?
Passport Police Verification Rules : पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस मांग रही रिश्वत? यहां करें शिकायत, निकल जाएगी हेकड़ी
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस मांग रही रिश्वत? यहां करें शिकायत, निकल जाएगी हेकड़ी
Protests Near PM House: संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
CJP Protest: ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget