एक्सप्लोरर

World Toilet Day 2022: फ्लश में आपने दो बटन देखे होंगे, क्या आप जानते हैं किसका यूज़ कब करना है?

Dual Flush Concept: मॉडर्न टॉयलेट में ड्यूल फ्लश कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल होता है. इसे पानी की बचत करने के लिए इजाद किया गया है. आइए जानते हैं इसके दोनों बटन में से कौन-सा कब इस्तेमाल करना होता है.

Dual Flush Concept: किसी भी बिल्डिंग में वाशरूम उसका सबसे खास और जरूरी हिस्सा होता है. टॉयलेट में साफ-सफाई से लेकर, वहां लगी एसेसरीज पर भी हमेशा से ही खास ध्यान दिया जाता है. आज घर से लेकर शॉपिंग मॉल तक सभी जगह पर वाशरूम में नए जमाने के नए अंदाज वाली मॉर्डन फिटिंग अपनी जगह बना चुकी है. ऐसे में आपने भी मॉल्स, सिनेमा और अपने घर के टॉयलेट में लगे अलग-अलग तरह के फ्लश (Flush) देखे होंगे और इस्तेमाल भी किए ही होंगे. 

क्या आपने गौर किया कि आप जहां कहीं भी वाशरूम में गए हैं, उनमें से कुछ मॉडर्न टॉयलेट के फ्लश में आपको दो बटन दिखते हैं. इनमे एक बटन छोटा होता है और एक बड़ा. ऐसा क्यों होता है? ये छोटा और बड़ा बटन कब काम आता है? अगर आप नही जानते है तो वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन बटंस का क्या इस्तेमाल होता है. कब आपको छोटे वाला बटन इस्तेमाल करना होता है और कब बड़े वाला. पढ़िए इस खबर को पूरा.

कहां से आया ड्यूल फ्लश सिस्टम?
अभी तक टॉयलेट के फ्लश में आपको दो बटन आपको ज्यादातर मॉडर्न टॉयलेट में देखने को मिले होंगे. दो बटन वाली इस प्रणाली को ड्यूल फ्लश सिस्टम कहते हैं. बात अगर ड्यूल फ्लश (Dual Flush) सिस्टम के बारे में तो ये अनोखा और महत्वपूर्ण विचार अमेरिकी इंडस्ट्रियल डिजाइनर विक्टर पैपनेक के दिमाग से आया था. विक्टर पेपनेक ने सन 1976 में अपनी किताब ‘Design For The Real World’ में भी इसका जिक्र किया है.

होती है पानी की बचत
मॉर्डन टॉयलेट्स में ज्यादातर दो तरह के बटन होते हैं. इनमें से एक बटन एग्जिट वॉल्व से जुड़ा होता है. फ्लश के बड़े बटन को प्रेस करने से तकरीबन 6 लीटर पानी निकलता है तो वहीं, छोटा बटन दबाने से 3 से 4.5 लीटर तक पानी निकलता है. अब आइए जानते हैं कि इससे कैसे और कितने पानी की बचत होती है.

साल भर में बचता है हजारों लीटर पानी!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर एक घर में सिंगल फ्लश (Single Flush) की जगह ड्युल फ्लशिंग (Dual Flushing) कांसेप्ट का इस्तेमाल किया जाता है तो पूरे साल में लगभग 20 हजार लीटर तक पानी की बचत की जा सकती है. हालांकि, ड्यूल फ्लश का इंस्टॉलेशन सामान्य फ्लश से थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसकी वजह से आपके पानी के बिल में भी कटौती होने की पूरी संभावना होती है. इसलिए अगली बार पानी की जरूरत के हिसाब से ही बटन का इस्तेमाल करें और पानी बचाने में अपना सहयोग दें.

यह भी पढ़ें -

दिन में एक बार या दो बार? आपको कितनी बार टॉयलेट जाना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget