एक्सप्लोरर

मिसाइल गलती से रास्ता भटक जाए तो क्या होता है? जान लीजिए जवाब

मिसाइल को दागा जाता है तो वह सीधे अपने टारगेट पर जाकर ही ब्लास्ट होती हैं. दरअसल, ऐसा मिसाइलों में लगे सेंसर और नेवीगेशन सिस्टम के कारण होता है. हालांकि, कई बार मिसाइलें अपना रास्ता भी भटक जाती हैं.

आधुनिक होती जंगों में मिसाइलों का प्रयोग बहुत तेजी से बढ़ा है. यही कारण है कि दुनिया का हर देश एक से एक खतरनाक मिसाइलों का निर्माण कर रहा है, यहां तक ध्वनि की गति से भी तेज चलने वाली मिसाइलें बना रहा है. कई देशों के पास तो ऐसी मिसाइले हैं, जो हजारों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को पलक झपकते नेस्तनाबूद कर कर सकती हैं. 

क्या आपने सोचा है कि क्या होगा अगर कोई मिसाइल गलती से अपना रास्ता भटक जाए? क्या मिसाइल को दोबारा सही लक्ष्य की तरफ मोड़ा जा सकता है? क्या मिसाइल को बीच में ही नष्ट किया जा सकता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब... 

टारगेट तक कैसे पहुंचती हैं मिसाइलें

आपने देखा होगा कि जब किसी मिसाइल को कहीं से दागा जाता है तो वह सीधे अपने टारगेट पर जाकर ही ब्लास्ट होती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि मिसाइलें टारगेट तक कैसे पहुंच जाती हैं? दरअसल, ऐसा मिसाइलों में लगे सेंसर और नेवीगेशन सिस्टम के कारण होता है, जिसकी मदद से मिसाइल अपना ट्रैवल पाथ बना लेती हैं और उसका पीछा करते हुए टारगेट की तरफ बढ़ती हैं और लक्ष्य को भेद देती हैं. 

अगर रास्ता भटक जाए मिसाइल तो

आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार मिसाइलें अपना रास्ता भटक जाती हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो जाता है. 9 मार्च 2022 को भारत की ब्राह्मोस हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल अपना रास्ता भटक गई थी और गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गई थी. इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा इलाके से दागा गया था, जो राजस्थान के महाजन फील्ड रेंज की ओर जा रहा था, हालांकि रास्ता भटकने के बाद मिसाइल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गई. भारत से दागी गई यह मिसाइल पाकिस्तान में 124 किलोमीटर अंदर चन्नू मियां शहर में गिरी थी. इस घटना के बाद कोर्ट आफ इन्क्वायरी हुई, जिसमें वायुसेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था, जिसमें ग्रुप कैप्टन भी शामिल था. 

हो सकता है बड़ा नुकसान

मिसाइलों के रास्ता भटकने से बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसा होने से जिस रूट पर मिसाइल रास्ता भटकती है, उसके एयर स्पेस के लिए खतरा तो उत्पन्न होता ही है और अगर मिसाइल आबादी वाले क्षेत्र में गिरती है, तो जान-माल को भी बड़ा नुकसान हो सकता है. वहीं, अगर कोई मिसाइल गलती से दुश्मन देश की तरफ चली जाती है और इससे उस देश को कोई नुकसान होता है तो जंग जैसे हालात भी उत्पन्न हो सकते हैं. 

क्या मिसाइल को रोका जा सकता है?

अब सवाल है कि क्या किसी ऐसी मिसाइल जो रास्ता भटक गई है, उसे रोका जा सकता है? बता दें, हर मिसाइल में कंट्रोल सिस्टम लगा होता है, जिसकी मदद से मिसाइलों को एक फिक्स ट्रैवल पाथ दिया जाता है. अगर कोई मिसाइल गलती से अपना रास्ता भटकती है, तो इन मिसाइलों को हवा में ही ब्लास्ट कराया जा सकता है, इनता ही नहीं इन्हें ऐसी जगह मोड़ा जा सकता है, जहां आबादी न रहती हो. हलांकि, कभी-कभी तकनीकी समस्याओं के कारण मिसाइल को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है और यह गलत दिशा में ब्लास्ट हो जाती हैं.  

यह भी पढ़ें: भारत के साथ युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने किन देशों से मांगी थी मदद? जानें किसने दिया था साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget