एक्सप्लोरर

VVIP Cars In India: कौन सी VVIP कारें भारत में बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ सकती हैं, कौन करता है इनकी निगरानी?

भारत में सभी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है, लेकिन कुछ VVIP गाड़ियां होती हैं, जिनको न रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है और न ही नंबर प्लेट्स की. चलिए जानें कि आखिर वो कौन सी गाड़ियां हैं.

VVIP Cars In India: भारत में हर गाड़ी को चलाने के लिए उसमें नंबर प्लेट का होना जरूरी होता है. अगर आपकी गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं है तो इसके लिए आपको चालान भरना पड़ सकता है. लेकिन देश में कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं, जिनको कि नंबर प्लेट और आरटीओ ऑफिस से रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं होती है. इन गाड़ियों पर नंबर प्लेट ही नहीं होती हैं, तो आखिर ऐसी कौन सी गाड़ियां हैं जिनको आम गाड़ियों की तुलना में इतना खास दर्जा प्राप्त होता है. 

किसकी होती हैं ये VVIP गाड़ियां

ये गाड़ियां भारत के राष्ट्रपति और राज्यपाल की होती हैं, जिनको खास दर्जा प्राप्त होता है. इनके आधिकारिक वाहनों पर सामान्य नंबर प्लेट नहीं होती है. इन गाड़ियों की नंबर प्लेट पर अशोक स्तंभ का चिन्ह बना रहता है. इन गाड़ियों की किसी नंबर प्लेट की भी जरूरत नहीं होती है, क्योंकि इस चिन्ह से ही गाड़ियों की पहचान हो जाती है. यहां तक कि राष्ट्रपति की गाड़ी को आरटीओ से रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना पड़ता है. इन आधिकारिक गाड़ियों का मैनेजमेंट राष्ट्रपति भवन के प्रशासन के कंट्रोल में होता है. 

कौन करता है इनकी निगरानी

राष्ट्रपति भवन के रिकॉर्ड्स में इन गाड़ियों का अपने तरीके से रजिस्ट्रेशन होता है. ऐसी गाड़ियां किसी भी हालत में परिवहन मंत्रालय के अधीन नहीं होती हैं. हालांकि टेक्निकली तो इन गाड़ियों को एक पहचान की जरूरत जरूर होती होगी, जो कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिहाज से सार्वजनिक नहीं किया जाता है. इसकी व्यवस्था राष्ट्रपति भवन के प्रोटोकॉल के तहत की जाती है. यही व्यवस्था राज्यपाल के आधिकारिक वाहनों के लिए भी लागू होती है. 

सेना की गाड़ियों में भी खास कोडिंग

इसी तरीके से सेना की गाड़ियों को भी आरटीओ द्वारा रजिस्टर नहीं किया जाता है. सार्वजनिक गाड़ियों के नंबरों की तरह सेना की गाड़ियों का नंबर सिस्टम नहीं होता है. इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और बाकी चीजें रक्षा मंत्रालय तय करता है. सेना की गाड़ियों में नंबर प्लेट की बजाए एक स्पेशल कोड होता है, जो कि नंबर्स का कॉम्बिनेशन होता है. इसके अलावा सेना की गाड़ियों में ऊपर की तरफ एक तीर (↑) का निशान होता है, जिसका यह अर्थ होता है कि ये सेना की गाड़ियां हैं.

यह भी पढ़ें: हर साल 14 अप्रैल को क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती, जानें इसका इतिहास और महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget