एक्सप्लोरर

हर ट्रेन के पीछे होता है X का निशान तो वंदे भारत के पीछे क्यों नहीं? कभी सोचा है 

भारत में चलने वाली हर ट्र्रेन के पीछे X का निशान तो जरूर देखा होगा. यह निशान भी एक तरह से रेलवे की पहचान बन चुका है, लेकिन कभी आपने गौर किया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के पीछे यह निशान नहीं होता है?

Vande Bharat Train: भारत में जब भी यातायात की बात होती है, तो इंडियन रेलवे का नाम सबसे पहले आता है. यानी, भारतीय रेलवे यातायात का वह साधन है जो न केवल पूरे देश को एकजुट करती है, बल्कि हर दिन लाखों लोगों को एक देश के हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचाती है. हाल के कुछ सालों ने रेलवे ने खुद को अपग्रेट किया है. इसका मजमून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो यात्रियों को सफर का एकदम नया और रोमांचक अनुभव देती है. 

आपने भारत में चलने वाली हर ट्र्रेन के पीछे X का निशान तो जरूर देखा होगा. यह निशान भी एक तरह से रेलवे की पहचान बन चुका है, लेकिन कभी आपने गौर किया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के पीछे यह निशान नहीं होता है? है न चौंकाने वाली बात. अब आप सोच रहे होंगे कि वंदे भारत के पीछे X का निशान क्यों नहीं होता? चलिए जानते हैं... 

क्या होता है 'X' का मतलब

ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर X का निशान क्यों होता है? दरसअल, यह निशान ट्रेन की सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी होता है और किसी भी रूट पर चलने वाली ट्रेनों को हादसे से बचाता है. यह निशान ट्रेन के आखिरी कोच पर बनाया जाता है, जिससे स्टेशन पर मौजूद लोगों और यात्रियों को यह पता चला सके ट्रेन गुजर चुकी है. अगर किसी ट्रेन में यह निशान नहीं दिखता है, तो यह एक तरह से रेलवे अधिकारियों के लिए अलर्ट का सिग्नल होता कि ट्रेन के पीछे के डिब्बे अलग हो गए हैं. इसके बाद रेलवे आपातकालीन कार्रवाई शुरू करता है. यह निशान पीले या सफेद रंग से बनाया जाता है, जिससे दूर से भी इसे देखा जा सके. 

वंदे भारत पर क्यों नहीं होता निशान?

अब आप सोच रहे होंगे कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर यह निशान क्यों नहीं होता? क्या वंदे भारत के लिए इस तरह की सेफ्टी जरूरी नहीं है. ऐसा नहीं है. वंदे भारत एक्सप्रेस को हर तरह के सेफ्टी सिस्टम से लैस किया गया है. वंदे भारत पर X का निशान नहीं होने के पीछे यह कारण है कि यह ट्रेन पूरी तरह से एटेच्ड है और इसे दोनों तरफ चलाया जा सकता है. इसलिए इसमें इस तरह का कोई निशान नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से पहले भी कई बार मुसाफिरों का काल बन चुका है भारतीय रेलवे, जानें 10 साल में हुए 10 बड़े हादसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget