एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र से पहले भी कई बार मुसाफिरों का काल बन चुका है भारतीय रेलवे, जानें 10 साल में हुए 10 बड़े हादसे

महाराष्ट्र के जलगांव से पहले भी भारतीय रेलवे में कई हादसे हो चुके हैं. आइए आपको देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसे से लेकर पिछले 10 साल में हुए 10 बड़े ट्रेन एक्सीडेंट से रूबरू कराते हैं.

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैल गई, जिसके बाद पैसेंजर्स ने चेन पुलिंग कर दी और रेलवे ट्रैक पर उतर गए. इस दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं, 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. अहम बात यह है कि महाराष्ट्र से पहले भी भारतीय रेलवे कई बार मुसाफिरों का काल बन चुकी है. आइए आपको पिछले 10 साल में हुए 10 बड़े हादसों के साथ-साथ देश के सबसे बड़े ट्रेन एक्सिडेंट से रूबरू करा रहे हैं.

कानपुर ट्रेन हादसा

20 नवंबर 2016 के दिन यूपी के कानपुर में इंदौर-पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते इस हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई थी. 

कुनेरू ट्रेन हादसा

21 जनवरी 2017 के दिन आंध्र प्रदेश के कुनेरू स्टेशन के पास जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस डिरेल हो गई. इस हादसे में 41 लोगों ने जान गंवाई थी.

कथौली ट्रेन हादसा

19 अगस्त 2017 को यूपी के कथौली के पास कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस डिरेल हुई थी. रेलवे ट्रैक में खराबी की वजह से हुए इस हादसे में 23 लोगों ने जान गंवाई थी.

महाराष्ट्र ट्रेन हादसा

महाराष्ट्र में करमाड के पास 16 अक्टूबर 2020 के दिन हैदराबाद-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस और हजूर साहिब नानदेड़-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस राजधानी स्पेशल टकरा गई थीं. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी.

अलीपुरद्वार ट्रेन हादसा

13 जनवरी 2022 को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे डिरेल हो गए थे. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में हुए इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी.

बालासोर ट्रेन हादसा

2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ. यहां तीन ट्रेनों के कोच आपस में टकरा गए, जिसमें 296 लोगों ने जान गंवा दी थी. इसके अलावा 1200 से अधिक लोग घायल हुए थे. हुआ यूं था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस को गलती से अप लूप लाइन पर स्विच कर दिया गया, जो वहां पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. इससे ट्रेन के 21 कोच पटरी से उतर गए. वहीं, तीन कोच दूसरे ट्रैक पर जा गिरे, जो वहां से गुजर रही एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गए.

मदुरै ट्रेन हादसा

26 अगस्त 2023 को लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी. 

बक्सर ट्रेन हादसा

11 अक्टूबर 2024 को बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में चार लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 

विजयनगरम ट्रेन हादसा

29 अक्टूबर 2024 को विशाखा से पलासा जा रही स्पेशल ट्रेन सिग्नल की गड़बड़ी के चलते कोथावलसा मंडल के अलमंदा-कंटाकापल्ली में ट्रैक पर रुक गई. इस ट्रेन में पीछे से आ रही विशाखा-रायगड़ा ट्रेन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी.

जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसा

17 जून 2024 के दिन हुए इस हादसे में पहले से खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में आठ लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 

यह था भारत का सबसे बड़ा हादसा

साल 1981 में 6 जून के दिन बिहार के मानसी से सहरसा की ओर जा रही ट्रेन नंबर 416dn के नौ में से सात कोच उफनती नदी में जा गिरे थे. जानकारों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 800 लोगों ने जान गंवाई थी, लेकिन सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 300 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी. इसे भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन हादसे के बाद कैसे मिलता है मुआवजा, रेलवे से कैसे क्लेम कर सकते हैं पैसेंजर्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget