एक्सप्लोरर

Mass Shooting:अमेरिका में हथियारों का कहर, बंदूक रखने को लेकर भारत में क्या हैं नियम?

US Mass Shooting: अमेरिका में बंदूक खरीदना सब्जी खरीदने से भी आसान है, यहां पर लोगों के पास एक से ज्यादा हथियार होते हैं. जिनकी वजह से मास शूटिंग की घटनाएं होती हैं.

US Mass Shooting: अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बाइडेन सरकार के तमाम दावों के बीच एक बार फिर एक सिरफिरे ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया. अमेरिका के ल्यूइस्टन शहर में अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स ने 22 लोगों की हत्या कर दी. इस गोलीबारी की घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हो चुके हैं. इसी बीच एक बार फिर गन कल्चर को लेकर बहस शुरू हो गई है. ये तो हम सभी जानते हैं कि अमेरिका में बंदूक खरीदना कपड़े खरीदने जैसा ही आसान है. इसीलिए आज हम आपको अमेरिका नहीं बल्कि भारत में बंदूक रखने के नियमों की जानकारी दे रहे हैं. 

काफी मुश्किल है भारत में बंदूक रखना
अमेरिका की तरह भारत में बंदूक रखना इतना आसान नहीं है. यही वजह है कि यहां मास शूटिंग जैसी घटनाएं देखने को नहीं मिलती हैं. भारत में बंदूक रखने के लिए लाइसेंस जरूरी है और ये लाइसेंस बनाने के लिए लोगों के जूते तक घिस सकते हैं. कुल मिलाकर कोई भी आम लोग जाकर बंदूक नहीं खरीद सकते हैं और इसका लाइसेंस नहीं बनवा सकते हैं. 

क्या हैं लाइसेंस के नियम?
आर्म्स एक्ट 1959 के तहत बंदूक रखने का लाइसेंस दिया जाता है. यानी अगर किसी शख्स को आत्मरक्षा के लिए बंदूक रखने की जरूरत है तो वो जिला प्रशासन से इसकी मांग कर सकता है. इसके लिए उम्र का दायरा भी है, लाइसेंस लेने वाली की उम्र 21 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. 

अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो काफी आसान प्रोसेस है कि जिला प्रशासन को आवेदन दो और लाइसेंस मिल जाएगा... लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, जब तक आपके पास कोई बड़ा कारण नहीं होगा आपको लाइसेंस नहीं दिया जाएगा. आपको ये साबित करना होगा कि आपको जान का खतरा है और आप क्यों हथियार रखना चाहते हैं. अगर आपके खिलाफ कोई केस दर्ज है तो आपको लाइसेंस नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा मानसिक तौर पर आप एकदम फिट होने चाहिए.

आमतौर पर जिला अधिकारी या फिर कमिश्नर की तरफ से ऐसे लाइसेंस जारी किए जाते हैं. इस दौरान आपको आप किस तरह का हथियार खरीदना चाहते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में लोकल पुलिस और एलआईयू का भी बड़ा योगदान होता है, जो ये पुख्ता करते हैं कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले शख्स का चरित्र कैसा है. 

ये भी पढ़ें - आवारा कुत्ते के काटने पर अगर हो जाती है मौत तो कौन होगा जिम्मेदार? जानें क्या कहता है कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget