एक्सप्लोरर

Top Diamond Producing Countries: दुनिया में किस देश के पास हैं सबसे ज्यादा हीरे? जान लें टॉप-10 देशों के नाम

Top Diamond Producing Countries: हीरे अपनी चमक और सुंदरता की वजह से सभी का मन मोहते हैं. आज हम जानेंगे दुनिया के शीर्ष 10 हीरा उत्पादक देशों के बारे में. आइए जानते हैं कौन है सबसे टॉप पर.

Top Diamond Producing Countries: हीरे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्राकृतिक संसाधनों में से एक हैं. यह अपनी चमक और सुंदरता के साथ-साथ असाधारण कठोरता और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए भी जाने जाते हैं. हीरे का इस्तेमाल कटाई और ड्रिलिंग के साथ-साथ पॉलिशिंग तक कई महत्वपूर्ण उद्योगों में किया जाता है. आपको बता दें कि हीरे धन, प्रेम और प्रतिष्ठा का प्रतीक होते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के शीर्ष 10 हीरा उत्पादक देश के बारे में. तो आइए जानते हैं.

रूस

रूस की प्रमुख खदानों में उदाचनी, मिर्नी, जुबली, ग्रिब शामिल हैं. अगर मात्रा के हिसाब से बात करें तो रूस सबसे बड़ा हीरा उत्पादक है. तकनीकी रूप से बेहतर खनन संरचना और बड़े पैमाने पर संचालन के साथ रूस औद्योगिक और रत्न हीरा बाजार पर हावी है.

बोत्सवाना 

बोत्सवाना की प्रमुख खदान ज्वानेंग और ओरापा हैं. यह जगह अपनी उच्च गुणवत्ता वाले पत्थरों की वजह से मूल्य के हिसाब से शीर्ष हीरा उत्पादक हैं. आपको बता दें कि हीरे देश की अर्थव्यवस्था की एक आधारशिला हैं. यह बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए अच्छा खासा धन मुहैया कराते हैं. खासकर ज्वानेंग खदान दुनिया की सबसे समृद्ध खदानों में से एक है.

कनाडा 

कनाडा की मुख्य खदान डियाविक, एकाती और गोचा कुए है. आपको बता दें कि इस देश ने नैतिक और ट्रेसेबल हीरा मीनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. यहां के हीरे गुणवत्ता, पारदर्शिता और पर्यावरण मानकों का अच्छे से पालन करते हैं और यही कारण है कि यह दुनिया भर में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं.

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 

यहां की प्रमुख खदान कसाई क्षेत्र है. आपको बता दें कि यह जगह प्राकृतिक संसाधनों से भरी हुई है और ज्यादातर औद्योगिक श्रेणी के हीरे का ही उत्पादन करती है. लेकिन यहां पर अनौपचारिक खनन पड़ता है और विनियमन जैसी कुछ चुनौतियां उत्पादन में पारदर्शिता को काफी ज्यादा प्रभावित कर देती हैं.

ऑस्ट्रेलिया 

यहां की प्रमुख खदानें अर्गिल खदान है. यह जगह गुलाबी हीरे और बाकी दुर्लभ रत्नों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. लेकिन आपको बता दें कि इस खदान को 2020 में बंद कर दिया गया था और यह जगह रंगीन हीरो का एक बड़ी स्रोत थी. लेकिन इसके बावजूद भी आस्ट्रेलिया शीर्ष उत्पादकों में से एक बना हुआ है.

दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख खदानें वेनेशिया, कलिनन, फिन्श हैं. यहां के हीरा खनन में एक ऐतिहासिक विरासत है. यहां बड़े और ज्यादा किस्मतों के दोनों तरह के रत्न उत्पादित होते हैं. यह देश वैश्विक बाजार में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाता है और दुनिया भर के आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले रत्नों के लिए मशहूर है.

अंगोला 

यहां की प्रमुख खदान कैटोका और लुआले है. यह अफ्रीका के कुछ मेन हीरा उत्पादकों में से एक है. आपको बता दें कि अकेली कैटोका खदान ही देश के उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा रखती है. 

जिंबॉब्वे 

यहां की प्रमुख खदान मैरेज क्षेत्र है. यहां जलोढ़ हीरे की उत्पत्ति होती है. साथ ही यह क्षेत्र काफी ज्यादा विकासाधीन है, लेकिन पारदर्शिता और प्रशासन संबंधी अंतरराष्ट्रीय चिंताएं यहां के उद्योग को काफी ज्यादा प्रभावित कर रही हैं.

नामीबिया 

नामीबिया की प्रमुख खदान या क्षेत्र कहें तो अपतटीय समुद्री खनन है. यह जगह अपनी समुद्री हीरा खनन के लिए जानी जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां समुद्र तल से पत्थर निकल जाते हैं. यहां पर कड़े पर्यावरण या नियमों का पालन किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके की संचालन टिकाऊ हो और साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए अच्छी क्वालिटी के हीरे  मिलें. 

ब्राजील

यहां की प्रमुख खदान मिनास गेरैस और माटो ग्रोसो है. यह दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक है. आपको बता दें कि ब्राजील रत्न गुणवत्ता और औद्योगिक दोनों प्रकार के हीरे प्रदान करता है. लेकिन अफ्रीकी और रूसी उत्पादन की तुलना में यहां का उत्पादन कम है. लेकिन इसके बावजूद भी ब्राजील वैश्विक बाजार में यूनीक पत्थरों का एक खास स्रोत बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: कौन-कौन से देश हैं तुर्किए के दुश्मन, जिनसे दोस्ती मजबूत करने में जुटा भारत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
गुरुग्राम में 100 करोड़ के फ्लैट ट्रेंड में, इतने में और क्या क्या खरीद सकते हैं आप
गुरुग्राम में 100 करोड़ के फ्लैट ट्रेंड में, इतने में और क्या क्या खरीद सकते हैं आप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget