एक्सप्लोरर

शहरों में क्यों बढ़ रही है चूहों की संख्या, जानिए इसके पीछे का साइंस

आपने देखा होगा कि शहरों में चूहों की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यों चूहों की आबादी बढ़ रही है.जानिए अमेरिका जैसे देश को चूहों से हर साल कितने करोड़ का नुकसान होता है.

धरती पर लाखों प्रजाती के जानवर पाए जाते हैं. इनमें से कुछ जानवर विलुप्त हो चुके हैं, वहीं कुछ जानवरों की आबादी घट और बढ़ दोनों रही है. लेकिन आज हम आपको चूहों की बढ़ती आबादी के बारे में बताएंगे. क्या आप जानते हैं कि शहरों में चूहों की संख्या क्यों तेजी से बढ़ रही है. इतनी गर्मी पड़ने के बावजूद उनकी संख्या में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, बल्कि बढ़ ही रही है. आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे.

शहरों में बढ़ी चूहों की संख्या?

आप शहरों में अपने घरों,ऑफिस, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो हर जगह अमूमन आपको चूहे दिख ही जाते होंगे. क्या आप जानते हैं कि आखिर शहरों में चूहों की ये आबादी क्यों बढ़ रही है. जबकि गांव की तुलना में शहरों का तापमान भी बहुत अधिक रहता है. 

क्यों बढ़ रही है चूहों की संख्या

बता दें कि दुनियाभर के प्रमुख शहरों में चूहों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. इसका प्रमुख कारण ग्लोबल वार्मिंग के साथ तेजी से बढ़ता शहरीकरण है. चूहों को 50 से अधिक जूनोटिक रोगों के प्रसार के लिए जाना जाता है. दरअसल जूनोटिक रोग ऐसे संक्रमण हैं, जो लोगों और जानवरों के बीच फैलते हैं. ये संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी और कवक जैसे कीटाणुओं के कारण होते हैं. इनमें से कुछ जानलेवा हो सकते हैं. शहरों में चूहों की आबादी बढ़ने के कारण स्वास्थ्य एक्सपर्ट चिंतित हैं. 

रिसर्च में आया सामने

साइंस एडवांसेज पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 16 शहर शामिल किये हैं. जिनमें से 11 में चूहों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है. दरअसल इस अध्ययन में पाया गया है कि चूहों की आबादी में तेजी से बदलाव में तापमान की अहम भूमिका होती है. वहीं जिन शहरों में औसत तापमान सामान्य से ज्यादा था, वहां चूहों की संख्या में 40.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. जबकि जहां तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है, वहां चूहों की संख्या में कमी पाई गई है.

कृषि को चूहों से खतरा 

बता दें कि रिसर्च में चूहों की दो प्रजातियों रैट्स नॉर्वेजिकस और रैट्स पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो वैश्विक रूप से फैले हुए हैं. बता दें कि ये कृषि उपज और खाद्य आपूर्ति को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले अमेरिका में चूहों द्वारा होने वाले नुकसान की कुल अनुमानित लागत सालाना लगभग 27 बिलियन डॉलर आंकी गई है. जो एक बहुत बड़ा आंकड़ा है.

ये भी पढ़ें:पहली बार किस चुनाव में हुआ था एग्जिट पोल का इस्तेमाल, जानें कैसे रहे थे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget