एक्सप्लोरर

Sp Leader Azam Khan Pension: आजम खान को कितनी पेंशन मिलती है, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?

Sp Leader Azam Khan Pension: सपा नेता आजम खान को रामपुर के चर्चित डूंगपुर से जुड़े एक केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. इसी क्रम में चलिए जानें कि आजम खान को कितनी पेंशन मिलती है.

Sp Leader Azam Khan Pension: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनको जमानत दे दी है. रामपुर के चर्चित डूंगपुर से जुड़े एक मामले में आजम खान ने रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली 10 साल की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील दर्ज की थी. जिसपर कोर्ट ने आजम खान को बड़ी राहत दे दी है. रामपुर से कई बार विधायक और सांसद रह चुके सीनियर सपा नेता आजम खान इन दिनों राजनीति से दूर हैं. चलिए जान लेते हैं कि आखिर आजम खान को कितनी पेंशन मिलती है और उनकी कमाई कहां-कहां से होती है.

यूपी विधानसभा से पेंशन

आजम खान कुल 10 बार विधायक रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायकों को बेसिक 25,000 प्रतिमाह पेंशन मिलती है. हर अतिरिक्त कार्यकाल पर लगभग 2000-3000 रुपये प्रतिमाह और जोड़ा जाता है. इसके अलावा महंगाई भत्ता अलग से मिलता है. इस हिसाब से आजम खान को केवल विधानसभा पेंशन ही 40,000-45,000 प्रतिमाह के करीब मिलनी चाहिए.

संसद से पेंशन

आजम खान एक बार सांसद भी रह चुके हैं. संसद से पूर्व सांसदों को बेसिक 25,000 प्रतिमाह पेंशन मिलती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता जोड़ने के बाद यह राशि आमतौर पर 35,000-40,000 प्रतिमाह तक पहुंच सकती है.

दोनों पदों की पेंशन जोड़ने पर आजम खान की मासिक पेंशन 75,000 से 85,000 प्रतिमाह तक होनी चाहिए. यही नहीं उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं और कुछ यात्रा भत्ते भी मिलते हैं. यानी सक्रिय राजनीति से बाहर होने के बावजूद आजम खान को पेंशन से नियमित आमदनी होती है.

लोकतंत्र सेनानी पेंशन बंद हुई

आजम खान को उत्तर प्रदेश सरकार की लोकतंत्र सेनानी पेंशन योजना के तहत हर महीने 20,000 रुपये पेंशन मिलती थी. यह योजना उन नेताओं के लिए शुरू की गई थी जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल काटी थी, लेकिन मार्च 2021 में योगी सरकार ने उनके खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए यह पेंशन रोक दी थी. 

कहां-कहां से होती है कमाई?

रिपोर्ट्स की मानें तो 2019 के लोकसभा चुनाव हलफनामे में आजम खान ने अपनी आय के स्रोतों में कृषि, व्यवसाय, स्वयं का काम और पेंशन का जिक्र किया था. इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में भी यही विवरण मिला था. इसके अलावा उनकी पत्नी तंजीन फातिमा भी पूर्व विधायक और सांसद रह चुकी हैं, जिनकी आय और पेंशन भी परिवार की आमदनी में जुड़ती है. हलफनामों के अनुसार, उनके पास करोड़ों रुपये की जमीन, मकान और इन्वेस्टमेंट हैं.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के इंकार के बाद कौन रोक सकता है IND-PAK का मैच? जान लें नियम

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Qatar Currency Value: कतर में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, इससे यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कतर में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, इससे यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Fuel Safety: क्या पानी की टंकी या किसी बर्तन में भरवा सकते हैं पेट्रोल, क्या है नियम?
क्या पानी की टंकी या किसी बर्तन में भरवा सकते हैं पेट्रोल, क्या है नियम?
बीच समंदर में कैसे स्थिर रहता है इतना भारी जहाज, क्या शिप रुकने पर भी चालू रहता है इंजन?
बीच समंदर में कैसे स्थिर रहता है इतना भारी जहाज, क्या शिप रुकने पर भी चालू रहता है इंजन?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
LIVE: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget