एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर, जानिए इसे एक बार में पी लिया तो क्या होगा

दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर इतनी खतरनाक है कि इसे बनाने वाली कंपनी बोतल पर लिख कर वार्निंग देती है कि इस बियर से एक बार में 35 एमएल से ज्यादा ना पिएं.

World's Strongest Beer: दुनिया में शराब पीने वाले लोगों की लिस्ट में भारतीय टॉप 5 में आते हैं, यहां आपको शराब और बियर पीने वाले हर परिवार में मिल जाएंगे. लेकिन इनमें से ज्यादातर लोग इसे सिर्फ खास मौकों पर ही पीते हैं. इस दौरान लोग कोशिश करते हैं कि वह अच्छी से अच्छी शराब या बियर पिएं. हालांकि, इसके बाद भी लोग ऐसी बियर नहीं पी पाते जिसकी हम बात कर रहे हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर की. ये इतनी स्ट्रॉन्ग है कि एक बार अगर आपने पी ली तो आपको होश में आने में काफी टाइम लग जाएगा.

कौन सी है दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर?

दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर का नाम है स्नेक वेनम (Snake Venom). इस बियर को BREWMEISTER कंपनी बनाती है. इस बियर के अंदर अल्कोहल की मात्रा 67.5 फीसदी होती है, जो दुनिया में किसी भी बियर के मुकाबले काफी ज्यादा है. यहां तक की कई देशों में बियर में इतनी ज्यादा अल्कोहल की मात्रा रखना गैरकानूनी भी है. ये एक ब्रिटिश बियर है, जो पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है. हालांकि, इसे बेहद कम लोग ही पीते हैं. इस बियर की बोतल देखने में इतनी खतरनाक है कि आप उसे देख कर ही समझ जाएंगे कि इस चीज से दूर रहना ही बेहतर है. कंपनी दावा करती है कि इस बियर को बनाने के लिए वो स्मोक्ड पीट माल्ट और शैम्पेन यीस्ट के साथ साथ जौ के शराब का खमीर यानी एली यीस्ट का इस्तेमाल करती है. 330ml की एक बोतल बियर की कीमत लगभग 40 पाउंड है, जो भारतीय रुपये में 4 हजार रुपये से ज्यादा होती है.

इसे पीने के बाद क्या होता है?

इसे पीने वाले लोग बताते हैं कि अगर आपने इसे पहले कभी नहीं पिया है और पहली बार इसे पी रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप हॉस्पिटल के नजदीक हों. उनका कहना है कि इसे पीने के बाद कई बार लोग उल्टियां करना शुरू कर देते हैं. अगर आपने इसे पिया और उल्टी नहीं की तो थोड़ी देर बाद ही आप अपना होश खोने लगेंगे और नशे में चूर हो जाएंगे. यहां तक की आपकी जबान लड़खड़ाने लगती है और आप सही से बोल भी नहीं पाएंगे. ये बियर पीने के बाद आपका शरीर सुन्न हो जाता है और आप एक जगह पड़ जाते हैं तो फिर आपका वहां से उठना मुश्किल हो जाता है. इस बियर का हैंगओवर भी तगड़ा होता है. इसे पीने वाले लोग बताते हैं कि इस बियर को पीने के बाद दूसरे दिन सिर में भयंकर दर्द होता है और कुछ करने का मन नहीं करता.

बियर की बोतल भूरे रंग की ही क्यों होती है?

दुनिया की सबसे नशीली बियर की बोतल भी भूरे रंग की होती है. यहां तक की ज्यादातर बीयर निर्माताओं ने भूरे रंग को ही बोतल के लिए चुना. दरअसल, भूरे रंग की बोतलों पर सूरज की किरणों का असर नहीं होता है और बियर जल्दी खराब नहीं होती है. यही कारण है कि क्लोरोफॉर्म यानी बेहोश करने वाले केमिकल को भी भूरे रंग की शीशी में ही रखा जाता है. होम्योपैथी की भी ज्यादातर दवाएं भूरे रंग की शीशी में ही आती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सूरज की किरणों से रिएक्शन नहीं करतीं और इन पर सूरज की किरणों का कोई असर नहीं होता.

ये भी पढ़ें: असली बियर में नाचने लगती है मूंगफली, जानिए इसके पीछे कौन सी साइंस काम करती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soan Papdi History: भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास
भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास
India Crude Oil Imports: 1 दिन में कितना तेल इंपोर्ट करता है भारत, किस देश से सबसे ज्यादा बिजनेस?
1 दिन में कितना तेल इंपोर्ट करता है भारत, किस देश से सबसे ज्यादा बिजनेस?
Hair Growth After Death: क्या मरने के बाद भी बढ़ते रहते हैं नाखून और बाल, कितनी देर तक होता है ऐसा?
क्या मरने के बाद भी बढ़ते रहते हैं नाखून और बाल, कितनी देर तक होता है ऐसा?
Anti-Defection Law: क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget