एक्सप्लोरर

'बिना कुछ करे' 5 हजार रुपए हर घंटा कमाता है ये शख्स, आप भी पैसे कमाने का ये तरीका जानकार हैरान रह जाएंगे

शोजी मोरिमोतो यह सब करने से पहले एक पब्लिशिंग कंपनी में काम करते थे. हालांकि, एक बार उन्हें कंपनी में सही से काम ना करने के लिए खूब डांट पड़ी थी, इसी के बाद उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी.

जापान दुनिया का सबसे अनोखा देश है, यहां से ऐसी-ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो दुनिया को हैरान कर देती हैं. जापान से ही एक खबर सामने आई है कि यहां के शोजी मोरिमोतो बिना कुछ किए 5 हजार रुपए हर घंटा कमाते हैं. ऐसा नहीं है कि शोजी मोरिमोतो कुछ नहीं करते हैं, हालांकि उनका काम ऐसा है कि लोग उसे काम नहीं मानते हैं. दरअसल, शोजी मोरिमोतो जापान के टोक्यो में ऐसे लोगों के साथ वक्त बिताते हैं जो खुद को अकेलेपन का शिकार मानते हैं. हालांकि, इसके लिए वह हर घंटे का चार्ज करते हैं. शोजी मोरिमोतो ऐसे लोगों के साथ समय बिताने का हर घंटे का 10 हजार येन लेते हैं, अगर इसे भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो यह लगभग 5633 रुपए होगा.

4 साल में किया 4 हजार सेशन

रायटर्स में छपे रिपोर्ट के अनुसार, शोजी मोरिमोतो ने पिछले 4 साल में लगभग 4 हजार सेशन किए हैं. अपने काम को लेकर शोजी मोरिमोतो कहते हैं कि सही से देखा जाए तो मैं खुद को ऐसे लोगों को किराए पर देता हूं जो मेरे साथ समय बिताना चाहते हैं और मुझसे अपना दुख सुख बांटना चाहते हैं. शोजी मोरिमोतो ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा बार रेंट पर एक व्यक्ति ने लिया. उसने मुझे कुल 270 बार रेंट पर लिया. हालांकि, शोजी मोरिमोतो कहते हैं कि वह अपने काम में कुछ नियमों का पालन भी करते हैं, इनमें से एक है कि वह किसी के साथ अपने शहर से ज्यादा दूर नहीं जाते. उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें कंबोडिया जाने के लिए रेंट पर लेने की बात की गई, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. इसके साथ ही शोजी मोरिमोतो अपने किसी क्लाइंट के साथ शारीरिक संबंध भी नहीं बनाते.

भारतीय भी हैं शोजी मोरिमोतो की कस्टमर

शोजी मोरिमोतो की एक भारतीय कस्टमर अरुणा चिदा जिनकी उम्र 27 वर्ष है, वह राउटर्स से बात करते हुए कहती हैं कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर साड़ी पहनने में दिक्कत होती है, वह इससे घबराती हैं. अरुणा का कहना है कि वह शोजी मोरिमोतो के साथ जब होती हैं तो बहुत खुश होती हैं और वह उनके साथ खूब गप्पे लड़ाती हैं. यहां तक की इतना मजा उन्हें अपने दोस्तों के साथ भी नहीं आता.

पहले क्या करते थे शोजी मोरिमोतो

शोजी मोरिमोतो यह सब करने से पहले एक पब्लिशिंग कंपनी में काम करते थे. हालांकि, एक बार उन्हें कंपनी में सही से काम ना करने के लिए खूब डांट पड़ी थी, इसी के बाद से उन्होंने मना बना लिया कि वह कुछ अलग करेंगे. साल 2018 में जब शोजी मोरिमोतो बेरोज़गार थे, तभी उन्होंने इस अजीबोगरीब सर्विस की शुरुआत की थी. उन्होंने इसके लिए बाकायदा एक ट्विटर अकाउंट (@morimotoshoji) बनाया और अपनी सर्विस का नाम दिया- Do Nothing Rent-a-Man.

ये भी पढ़ें: दुनिया के इन 6 जगहों के लोग जीते हैं सौ साल, आप भी ऐसी लाइफ स्टाइल अपना कर बढ़ा सकते हैं अपनी उम्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
Plastic Note Refund Rules: अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
वास्ते गुना हुइयां से डेलुलु...Gen Z के चैट कोड्स को ऐसे करें डिकोड
वास्ते गुना हुइयां से डेलुलु...Gen Z के चैट कोड्स को ऐसे करें डिकोड

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget