एक्सप्लोरर

अपने देश का नहीं है समोसा, जानिए कैसे पहुंचा ये भारत? दिलचस्प है इसके यहां आने की कहानी

देश में अरबों रुपयों का समोसे का बिजनेस होता है. एक अनुमान के मुताबिक, देश में रोजाना लगभग 7 से 8 करोड़ समोसे खा लिए जाते हैं. ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि समोसा भारत की ही डिश है.

Samosa: नाश्ते में समोसा और चाय... देश में बहुत सारे लोगों के ये कॉम्बिनेशन पसंद है. समोसा ज्यादातर लोगों को पसंद है. देश के हर शहर की गली-मोहल्लों में समोसे खूब बिकते हैं. समोसे के स्वाद को और बढ़ाने के लिए लोग इसमें दही, चटनी और छोले आदि चीजें डालकर खाते हैं. अगर लोगों से पूछा जाए कि समोसा कहां की डिश है, तो 99% लोगों का जवाब होगा कि समोसा भारत की डिश है. भारत में ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि समोसा अपने देश की ही डिश है. लेकिन ऐसा नहीं है. 

देश में अरबों रुपयों का समोसे का बिजनेस होता है. एक अनुमान के मुताबिक, देश में रोजाना लगभग 7 से 8 करोड़ समोसे खा लिए जाते हैं. आमतौर पर एक समोसा 10 रुपये का बिकता है. अगर इस हिसाब से भी देखें तो देश में समोसे का कारोबार काफी बड़ा है. आजकल तो समोसा भारत से विदेश में भी निर्यात होने लगा है. एक समय में एक से दो रुपये में मिलने वाला समोसा अब 10 से 18 रुपये तक में बिकने लगा है. हालांकि, इसके बाद भी लोग समोसा खा रहे हैं और इसे भारत का समझते हैं.

भारत में कहां से आया समोसा?

समोसे का इतिहास भी काफी पुराना है. बहुत पहले यह ईरान (Iran) से भारत आया था. फारसी में इसका नाम 'संबुश्क' था, जो भारत समोसा बनकर पहुंचा. कई जगहों पर तो इसे Sambusa और Samusa भी कहा जाता था. बिहार और पश्चिम बंगाल में इसे सिंघाड़ा (Singhara) कहा जाता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि यह सिंघाड़े की तरह दिखता है. 

11वीं सदी में मिलता है इसका जिक्र

इतिहास में सबसे पहले समोसे का सबसे पहली बार जिक्र 11वीं सदी में मिलता है. इतिहासकार अबुल-फल बेहाकी के लेख में इसका जिक्र है. उन्होंने गजनवी के दरबार में एक ऐसी नमकीन चीज का जिक्र किया था, जिसमें कीमा और मावे भरे होते थे. हालांकि, समोसे को तिकोना बनाना कब शुरू किया गया, इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन, ऐसी ही एक डिश ईरान में पाई जाती थी.

हुए कई बदलाव 

विदेशियों के साथ अफगानिस्तान होते हुए समोसा भारत पहुंचा. यहां तक पहुंचने में इसके आकार से लेकर इसमें भरी जाने वाली फिलिंग तक में तमाम बदलाव हुए. ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में समोसे में सूखे मेवे और फल की जगह बकरे और भेड़ के मीट ने ली, जिसे प्याज को काटकर उसके साथ मिलाकर बनाया जाता था.

यह भी पढ़ें - अभी इतनी गर्मी है, तो मई-जून में कैसे होंगे हालात? क्या देश पर मंडरा रहा सूखे का खतरा? पढ़िए क्या कहती है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget