एक्सप्लोरर

Liquor Price: एक ही ब्रांड की शराब की बोतल अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दाम में क्यों मिलती है?

Liquor Price: आपने देखा होगा कि एक ही ब्रांड की शराब की बोतल की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग अलग होती है. दरअसल इसके पीछे कई कारण हैं. आइए जानते हैं.

Liquor Price Difference: शराब एक ऐसी जीज है, जिसके खरीददार हर शहर में मिलते हैं. अगर कोई व्यक्ति किसी एक राज्य से दूसरे राज्य में भी ट्रेवल करता है तो वहां जाकर भी शराब खरीदता है. लेकिन, होता क्या है कि जो शराब की बोतल आपके राज्य में हजार रुपये की मिलती है, वो किसी दूसरे राज्य में 1200 की मिलती है. कई बार ऐसा भी होता है कि वो किसी राज्य में 900 रुपये की भी मिल जाती है. यह हर राज्य पर निर्भर करता है कि वहां शराब की कीमत ज्यादा है या कम. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर शराब की कीमत के साथ ऐसा क्यों होता है और जो सेम ब्रांड की बोतल दूसरे राज्य में अलग रेट में कैसे मिलती है.

क्यों होती है अलग अलग कीमत?

इसका सबसे बड़ा कारण तो ये है कि शराब जीएसटी से बाहर है. जी हां, जिस तरह पेट्रोल-डीजल आदि पर टैक्स की व्यवस्था है, वैसे ही शराब के साथ है. ऐसे में शराब सरकार की वन नेशन-वन टैक्स पॉलिसी से अलग होती है और पूरे देश में शराब पर लगने वाले टैक्स समान नहीं रहता है. जिस तरह पेट्रोल के भाव हर राज्य या शहर के हिसाब से है, वैसे ही शराब का हाल है. इसका नतीजा ये है कि शराब पर लगने वाले टैक्स का निर्धारण हर राज्य के हिसाब से होता है. 

राज्य सरकार अपने हिसाब से शराब पर टैक्स प्लान करती है और फिर शहर की ज्यॉग्राफी के हिसाब से ट्रांसपोर्ट आदि की लागत भी बदल जाती है. राज्य सरकार अपने हिसाब से शराब की नीति बनाती है, जिसके तहत शराब पर लगने वाले टैक्स तय होता है. 

कितना लगता है एक बोतल पर टैक्स?

अब आपको बताते हैं कि आखिर शराब की एक बोतल पर कितना टैक्स लग जाता है. दरअसल, एक शराब की बोतल बनाने में शराब बनाने की लागत के साथ कई खर्चे होते हैं. राज्य सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी के नाम से एक टैक्स वसूला जाता है. इसके अलावा भी शराब पर स्पेशल सेस, ट्रांसपोर्ट फीस, लेबल और रजिस्ट्रेशन जैसे चार्ज लगाए जाते हैं. सेस में शिक्षा, गाय आदि कई तरह के सेस लगाए जाते हैं. इसमें फिर कौन-कौन सी शराब है, इस पर टैक्स की अलग व्यवस्था है, जैसे इंडियन मेड पर कम तो फॉरेन लिकर पर ज्यादा है. माना जाता है कि अगर आप 1000 रुपये की शराब खरीदते हैं तो इसमें 350 से 500 रुपये तक के पैसे दुकानदार या शराब बनाने वाली कंपनी को नहीं बल्कि सरकार के खजाने में जाते है. इस तरह सरकार का टैक्स, दुकानदार की आमदनी और ट्रैवल का खर्चा जैसे कई कारक मिलकर उस राज्य में शराब की उस बोतल की कीमत का निर्धारण करते हैं. इसीलिए अलग-अलग राज्यों में आपको इसकी कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर चर्चा में लिव इन रिलेशनशिप... जानते हैं भारत में इसे लेकर क्या नियम हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget