एक्सप्लोरर

क्या वाकई पाकिस्तान में रहकर आतंकियों को ठिकाने लगाते हैं भारत के एजेंट? जान लीजिए क्या है सच

Pakistan Terrorists: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाक को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि आतंकी जहां होंगे उनको वहीं मारा जाएगा. ऐसे में यह जानते हैं कि क्या भारत के एजेंट्स आतंकियों का खात्मा करते हैं.

हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत हमेशा से आतंकवाद का खात्मा चाहता है. विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी और आतंकियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत में दोबारा से पहलगाम की तरह कोई आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान में फिर से आतंकियों का खात्मा किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा है कि सबसे कुख्यात आतंकी अभी पाकिस्तान में घूम रहा है. उन्होंने एक और कड़ संदेश देते हुए कहा है कि अगर आतंकी पाकिस्तान में है हम उनको वहीं पर मारेंगे. विदेश मंत्री के इस बयान के बाद एक एक सवाल यह उठ रहा है कि क्या सच में भारत के एजेंट पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों को सीधे तौर पर मार सकते हैं या फिर कोई और तरीका अपनाया जाता है. 

कैसे आतंकियों का खात्मा करते हैं भारत के एजेंट्स

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. लेकिन सवाल यह है कि भारत को इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली पाकिस्तानी आतंकी उन्हीं ठिकानों पर छिपे बैठे हैं. तो क्या भारत के जो एजेंट्स पाकिस्तान में रह रहे हैं, उनके पास कोई ऐसी तकनीक होती है जिससे वे आतंकियों के बारे में पता लगाकर खात्मा करते हैं या फिर कुछ और तरीका होता है. दरअसल भारत की एजेंसियां सीधे तौर पर पाक के आतंकियों का खात्मा नहीं करती हैं. उनके पास अपनी कुछ तरकीब होती है, जिसके जरिए आतंकियों का पता लगाया जाता है और फिर उनको ठिकाने लगाने का काम किया जाता है. 

ऑपरेशन सिंदूर में NRTO का जिक्र क्यों

ऑपरेशन सिंदूर के बाद NRTO का जिक्र हुआ था. खबर थी कि खुफिया एजेंसी NRTO ने ही भारत को आतंकियों के बारे में पक्की खबर दी थी. यह एजेंसी आतंकियों के बारे में सूचना इकट्ठा करती है और इसकी जानकारी भारत सरकार को उपलब्ध कराती है. इसके अलावा यह आतंकवाद, साइबर हमले और सीमा पर खतरों से भी निपटने में सक्षम है. NRTO को भारत का आंख और कान इसलिए कहते हैं, क्योंकि ये आधुनिक तकनीक और उपकरणों के जरिए आतंकियों की खोज खबर रखते हैं. इसके बाद वे आतंकियों के बारे में पहले भारत में अपने अधिकारियों को जानकारी देते होंगे. इसके बार उनके आदेश के अनुसार ही अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करके आतंकियों का खात्मा करते होंगे. 

गुपचुप तरीके से अंजाम दिए जाते हैं मिशन

एजेंट्स द्वारा आतंकियों के खात्मे को बहुत ही गुपचुप तरीके से अंजाम दिया जाता है, इसीलिए इसकी कोई जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है. लेकिन ऐसा दावा है साल 2020 के बाद से भारत पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा सक्रिय हो चुका है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है. अब तक कई आतंकियों को चुन चुनकर मारा जा चुका है. विदेश मंत्री कह भी चुके हैं कि अगर पाक ने किसी और तरह की नापाक हरकत करने की कोशिश की तो आतंकियों को वहीं मारा जाएगा जहां वो हैं.

यह भी पढ़ें: पहचान छिपाकर रहते हैं RAW के एजेंट, फिर किसके खाते में जाती है हर महीने की सैलरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What is Halloween: हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
Cyclone Arnab: कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
Netanyahu Salary: इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget