एक्सप्लोरर

Reflector: सड़क किनारे लगे रिफ्लेक्टर को कैसे मिलती है बिजली, किस तकनीक से जलती है लाइट

हाइवे पर सभी लोगों ने रिफ्लेक्टर जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाइवे पर लगे ये रिफ्लेक्टर कैसे काम करते हैं और इन्हें बिजली कहां से मिलती है? जानिए किस तकनीक का होता है इस्तेमाल.

आपने हाईवे पर सड़क किनारे लगे हुए रिफ्लेक्टर्स जरूर देखे होंगे. इन रिफ्लेक्टर्स की वजह से रात में सड़कों पर चलने और गाड़ी चलाने में आसानी होती है. इन लाइट की वजह से सड़क हादसे होने की संभावना कम हो जाती है, क्योंकि ड्राइवर को बहुत दूर से ही ये रिफ्लेटर लाइट दिख जाते हैं. यह लाइट कुछ-कुछ दूरी पर लगे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन रिफ्लेक्टर लाइट को बिजली कैसे मिलती है. आज हम आपको इसके पीछे की तकनीक बताएंगे. 

रिफ्लेक्टर लाइट

बता दें कि रात के वक्त सड़क पर अंधेरा हो जाता है. कुछ जगहों पर तो कुछ भी नहीं दिखाई देता है. ऐसी स्थिति में सड़क पर लगे रिफ्लेक्टर्स लाइट के कारण ड्राइवर को सड़क का अंदाजा मिलता है. वहीं दिन में ये लाइट्स बंद रहते हैं और रात में ये जलते हैं. सवाल ये है कि आखिर इन रिफ्लेक्टर को बिजली कैसे मिलती है?

कितने तरह के होते हैं रिफ्लेक्टर

साइकिल की पैडल की तरह दिखने वाले ये रिफ्लेक्टर दो तरह के होते हैं. पहला एक्टिव रिफलेक्टर और दूसरा पैसिव रिफलेक्टर होता है. बता दें कि एक तरह दिखने वाले इन रिफ्लेक्टर में काफी अंतर होता है. पैसिव रिफ्लेक्टर के दोनों तरफ रेडियम की पट्टी लगी होती है. जैसे ही गाड़ी की तेज रौशनी इस पर पड़ती है तो ये चमकने लगती है और इससे लाइट जैसा अनुभव होता है. पैसिव रिफ्लेक्टर में किसी तरह की कोई बिजली नहीं होती है. 

एक्टिव रिफ्लेक्टर

बता दें कि एक्टिव रिफ्लेक्टर बिजली से चलते हैं. जानकारी के मुताबिक ज्यादातर हाईवे पर यही रिफ्लेक्टर लगे होते हैं. इन रिफ्लेक्टर्स में एक सोलर पैनल और बैट्री लगी होती है. दिन में जब सूरज की रौशनी इसपर पड़ती है, तो सोलर पैनल बिजली बनाता है और बैट्री को चार्ज करता है. वहीं शाम को जैसे ही सूरज ढल जाता है, तब वही बैट्री रिफ्लेक्टर्स में लगे सर्किट में बिजली की सप्लाई भेजती है और रिफ्लेक्टर में लगी एलईडी ब्लिंक होने लगती है यानी जलने और बुझने लगती है. इस तरीके से हाइवे पर लगे रिफ्लेक्टर जलते हैं. 

 

ये भी पढ़ें: Donkeys IQ level: इंसानों के लगभग बराबर होता है गधों का IQ लेवल, याददाश्त के मामले में तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget