एक्सप्लोरर

लाइसेंसी रिवॉल्वर से हत्या करने पर क्या ज्यादा मिलती है सजा, इस पर क्या कहता है कानून?

सरकार द्वारा जब भी किसी व्यक्ति को हथियार रखने के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है तो उसके साथ कई नियम व शर्तें तय की जाती हैं. इसके लिए शस्त्र अधिनियम 1959 में नियम निर्धारित किए गए हैं.

हरियाणा के गुरुग्राम से गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. दीपक यादव अपनी बेटी राधिका यादव के टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज था. इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई, जिसके बाद दीपक यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका पर तीन राउंड फायर किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

राधिका यादव की हत्या उसके ही पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से की थी. पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या लाइसेंसी रिवॉल्वर से किसी की हत्या करने पर ज्यादा सजा मिलती है? इस पर क्या कानून है, चलिए जानते हैं. 

दीपक यादव के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

राधिका यादव के पिता दीपक यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 27(3), 54-1959 के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल, दीपक यादव पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर को भी अपने कब्जे में ले लिया है. 

लाइसेंसी रिवॉल्वर के लिए क्या है कानून

सरकार द्वारा जब भी किसी व्यक्ति को हथियार रखने के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है तो उसके साथ कई नियम व शर्तें तय की जाती हैं. इसके लिए शस्त्र अधिनियम 1959 में नियम निर्धारित किए गए हैं. अगर कोई व्यक्ति लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल अवैध कार्यों के लिए करता है तो उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम 1959 के तहत कार्रवाई होती है. जहां तक राधिका यादव मर्डर केस का मामला है तो आरोपी पिता दीपक यादव के खिलाफ हत्या के जुर्म में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और आर्म्स एक्ट की धारा 27(3), 54-1959 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मौत की सजा से लेकर आजीवन कारावास हो सकता है. यानी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हत्या के मामले में हत्या की धारा के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई होती है. 

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में बेहोश इंसान को उठाने के लिए क्या देना चाहिए? झट से उतर जाएगा सुरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget