एक्सप्लोरर

न्यू ईयर पर सबसे ज्यादा शराब भारत में किस राज्य के लोग पीते हैं?

इकॉनोमिक रिसर्च एजेंसी ICRIER और लॉ कंसल्टिंग फर्म PLR Chambers की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं. इस संख्या में 95 फीसदी पुरुष हैं.

न्यू ईयर यानी नए साल के आने में अब मात्र कुछ ही दिन और बचे हैं. ऐसे में जिन राज्यों में लोग शराब पीते हैं, वहां शराब की बिक्री बढ़ने वाली है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हर साल न्यू ईयर के जश्न के लिए लोग करोड़ों की शराब खरीदते हैं. चलिए आज आपको बताते हैं कि न्यू ईयर पर सबसे ज्यादा शराब किस राज्य के लोग खरीदते हैं.

साल 2023 में कौन था आगे

साल 2023 के जश्न में सबसे ज्यादा शराब राजस्थान मे पी गई थी. यहां 30 और 31 दिसंबर 2022 को 35.26 करोड़ रुपये की शराब बेची गई. अकेले जयपुर में इन दो दिनों में 11 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी. वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां 31 दिसंबर 2022 को 9 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी. जबकि, अगर आप 2021 में इन्हीं दो दिनों का आंकड़ा देखें, तो आबकारी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 30-31 दिसंबर 2021 को राजस्थान में 77 करोड़ 82 लाख रुपये की शराब बेची गई थी.

भारत में कितने लोग शराब पीते हैं

इकॉनोमिक रिसर्च एजेंसी ICRIER और लॉ कंसल्टिंग फर्म PLR Chambers की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं. इस संख्या में 95 फीसदी पुरुष हैं. इन पुरुषों की आयु 18 से 49 वर्ष के बीच है. इसके अलावा इस संख्या में पांच फीसदी महिलाएं हैं, जो शराब का सेवन करती हैं. चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा शराब पीते हैं.

किस राज्य के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब

क्रिसिल नाम की एक सर्वे कंपनी ने साल 2020 में पूरे देश में एक सर्वे किया था. इस सर्वे में पता चला कि साल 2020 में भारत के पांच राज्य ऐसे थे जहां सबसे ज्यादा शराब पी जाती है. इनमें पहले नंबर पर छत्तीसगढ़ था. यहां की कुल आबादी के करीब 35.6 फीसदी लोग शराब पीते हैं. वहीं दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है. यहां की कुल आबादी के 34.7 फीसदी लोग शराब पीते हैं. जबकि, तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है. यहां की कुल आबादी का 34.5 फीसदी लोग नियमित रूप से शराब पीते हैं.

ये भी पढ़ें: क्रिसमस डे पर सांता लाल रंग के ही कपड़े क्यों पहनता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget