एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को क्यों लौटाना पड़ा BSF का जवान? ये है इसकी सबसे बड़ी वजह

BSF Jawan Return: कुछ दिन पहले गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए बीएसएफ जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था, जिसे आखिरकार अब छोड़ दिया गया है.

BSF Jawan Return: पाकिस्तान की तरफ से वाघा-अटारी बॉर्डर पर भारत के उस जवान को वापस कर दिया गया है, जिसे कुछ दिन पहले पकड़ा गया था. दरअसल बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का जवान गलती से सीमा पार कर गया था, जिसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया. अब करीब दो हफ्ते बाद जवान को वापस भारत को सौंपा गया है. आइए बताते हैं कि पाकिस्तान ने ऐसा किस नियम के तहत किया और हर देश को ये क्यों करना होता है. 

हर देश को वापस करना होता है जवान
तमाम देशों के बीच में भले ही युद्ध हो रहा हो और एक दूसरे के सैनिकों को मारा जा रहा हो, लेकिन निहत्थे सैनिकों पर गोलियां नहीं चलाई जाती हैं. साथ ही अगर सैनिक सरेंडर करता है या फिर निहत्था किसी देश की सीमा पर पकड़ा जाता है तो उसके साथ बर्बरता नहीं की जा सकती है. ये सब कुछ जिनेवा कन्वेंशन के तहत होता है. जिसे हर वो देश मानता है जो किसी दूसरे देश के साथ युद्ध में हो या फिर दोनों के बीच कोई तनाव हो. 

वापस लौटा बीएसएफ जवान
जिनेवा कन्वेंशन को युद्ध की क्रूरता को सीमित करना, नागरिकों की रक्षा करना और घायल युद्धबंदियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए बनाया गया है. इसमें अगर दूसरे देश का कोई नागरिक या फिर जवान घायल अवस्था में मिलता है तो तुरंत उसे इलाज दिया जाना जरूरी होता है. साथ ही एक उचित समय के बाद इस सैनिक या फिर लोगों को उसके देश को वापस लौटाना होता है. यही वजह है कि पाकिस्तान की तरफ से अब बीएसएफ के जवान को लौटा दिया गया है. इसके लिए दोनों सेनाओं में पहले बातचीत होती है और फिर तारीख और समय तय होता है. 

ऐसे हुई जिनेवा कन्वेंशन की शुरुआत
दुनिया के तमाम देशों के बीच लगातार हो रहे युद्ध के बाद मानवीय अधिकारों की रक्षा की बात तेज हुई, जिसके बाद रेड क्रॉस सोसायटी और दुनिया के तमाम देशों ने जिनेवा कन्वेंशन की पहल की. पहला जिनेवा कन्वेंशन 1864 में हुआ था. इसमें तमाम तरह की संधियां थीं और नियम बनाए गए. युद्ध के दौरान होने वाले अमानवीय व्यवहार को रोकना ही इसका सबसे बड़ा मकसद था. जहां पहले युद्ध में जीत के बाद दूसरे देश के सैनिकों के साथ बर्बरता होती थी और महिलाओं के साथ भी बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन जिनेवा कन्वेंशन के बाद से इन चीजों में लगातार कमी आई. अब तक कुल चार जिनेवा कन्वेंशन लागू हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें - भारत के मुकाबले कितना ताकतवर है तुर्किए, ये है दोनों देशों की सेनाओं की पावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omar Abdullah Wedding: किस नेता ने रचाई हैं सबसे ज्यादा शादियां, नंबर-1 पर कौन?
किस नेता ने रचाई हैं सबसे ज्यादा शादियां, नंबर-1 पर कौन?
रामलीला मैदान में रैली करने के लिए कितनी जगह, यहां कितने लोग आ सकते हैं?
रामलीला मैदान में रैली करने के लिए कितनी जगह, यहां कितने लोग आ सकते हैं?
ISRO Atomic Clock: क्या है एटॉमिक घड़ी, इसे अंतरिक्ष में ISRO ने क्यों भेजा ?
क्या है एटॉमिक घड़ी, इसे अंतरिक्ष में ISRO ने क्यों भेजा ?
1 November Statehood Day: 1 नवंबर को अस्तित्व में आए थे ये राज्य, कैसे हुआ था इनका गठन?
1 नवंबर को अस्तित्व में आए थे ये राज्य, कैसे हुआ था इनका गठन?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget