एक्सप्लोरर

भारत के मुकाबले कितना ताकतवर है तुर्किए, ये है दोनों देशों की सेनाओं की पावर

Turkey vs India Army Power: जब से तुर्किए ने पाकिस्तान की मदद करके भारत की पीठ में छुरा घोंपा है, तब से भारत और तुर्किए के बीच भी चीजें ठीक नहीं हैं. चलिए जानें कि दोनों देशों में कौन ताकतवर है.

पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भले ही दोनों देशों के बीच में सीजफायर हो गया हो, लेकिन पीएम का साफ कहना है कि अगर अब पाकिस्तान किसी तरह की कोई आतंकी गतिविधि करता है तो न तो परमाणु हमले की धमकी सुनी जाएगी और इसे सीधा युद्ध मानते हुए कार्रवाई की जाएगी. दरअसल जब पाकिस्तान ने भारत में घुसकर हमला किया तो देश ने भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन को मजा चखाया. 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत पर ड्रोन से हमले करने लगा था. इन ड्रोन्स को उसने खासतौर से तुर्किए से मंगवाया था. लेकिन भारत ने भी ज्यादातर ड्रोन्स के हमले नाकाम कर दिए. इसी बीच आइए जान लेते हैं कि भारत के मुकाबले तुर्किए कितना ताकतवर है.

तुर्किए की सैन्य ताकत

साल 2023 में ग्लोबल फायर पावर ने मिलिट्री स्ट्रैंथ इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में तुर्किए सबसे ताकतवर देश बनकर उभरा था. इसके बाद मिस्र, ईरान और इजराइल का नाम शामिल था. सैन्य ताकत की बात करें तो तुर्किए के पास इस वक्त 3,55,200 सैनिक सक्रिय हैं. वहीं कुल रिजर्व सैनिक 3,78,700 हैं. साल 2024 में तुर्किए का रक्षा बजट 40 बिलियन डॉलर है. इसके अलावा वहां सैनिकों की कुल संख्या 2231 है. तुर्किए की सेना में आर्मर्ड व्हीकल्स की संख्या 55,104 और 286 रॉकेट लॉन्चर्स हैं. इस देश की वायुसेना में 205 लड़ाकू विमान हैं. इनकी नौसेना में 12 पनडुब्बियां, 186 फ्लीट स्ट्रेंथ और 9 कार्वेट हैं.

भारत की सैन्य शक्ति

ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक भारत ताकत के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है. भारतीय सेना के पास 22 लाख आर्मी के जवान, डेढ़ लाख बख्तरबंद वाहन, 4210 टैंक, 3975 खींचकर ले जाने वाली आर्टिलरी, 100 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी हैं. भारतीय एयरफोर्स के पास 3 लाख 10 हजार वायुसैनिक और 2229 विमान हैं. जिनमें से 513 लड़ाकू विमान और 270 ट्रांसपोर्ट विमान हैं. भारतीय सेना के तीनों अंगों के पास कुल 899 हेलीकॉप्टर हैं, जिसमें 80 अटैक करने वाले हेलिकॉप्टर हैं. वहीं नेवी के पास 1.42 लाख नौसैनिक, 14 फ्रिगेट्स, 18 पनडुब्बियां, 18 कॉर्वेट्स युद्ध वाले जहाज  हैं. सैन्य खर्च के मामले में भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर है. जिनमें से टॉप 5 में तुर्किए का कहीं कोई नाम नहीं है.

यह भी पढ़ें: Worlds Powerful Missile: किस देश के पास है दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल? होश उड़ा देगी इसकी कीमत

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया
कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया
इस मंदिर के पत्थरों पर मारें हाथ तो निकलती है सारेगामा की धुन
इस मंदिर के पत्थरों पर मारें हाथ तो निकलती है सारेगामा की धुन
कभी सोचा है पूरे भारत का एक महीने का बिजली बिल कितना? यहां जानें
कभी सोचा है पूरे भारत का एक महीने का बिजली बिल कितना? यहां जानें
क्या है Flag of Convenience, क्यों जहाज पर पनामा का झंडा लगाते हैं भारतीय?
क्या है Flag of Convenience, क्यों जहाज पर पनामा का झंडा लगाते हैं भारतीय?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget