एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: किन-किन एजेंसियों को दी गई पहलगाम आतंकी हमले की जांच? जानें इस सवाल का जवाब

Pahalgam Terror Attack: पहलगार में हुए आतंकी हमले के बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है. वहीं, रक्षा मंत्रालय ने भी बड़ी बैठक की, जिसमें तीनों सैन्य प्रमुख शामिल हुए.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश-दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में दहशतगर्दों ने 26 टूरिस्टों की गोल मारकर हत्या कर दी. चश्मदीदों का कहना है कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले उनका मजहब पूछा. इस बड़े आतंकी हमले में सबसे ज्यादा 5 टूरिस्ट महाराष्ट्र के थे, इसके बाद 4 कर्नाटक के हैं. आतंकी हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली वापस लौट आए हैं. उधर, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सेना के सभी बड़े अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं. 

कहा जा रहा है कि इस आतंकी हमले को छह आतंकियों ने अंजाम दिया. बैसरन घाटी पर हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन टीआरएफ ने ली है. खुफिया सूत्रों का कहना है कि हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी. फिलहाल आतंकी हमले के बाद सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब सवाल यह है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच कौन-कौन सी एजेंसियां कर रही हैं. आइए जानते हैं... 

NIA को सौंपी गई जांच

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और इस आतंकी हमले के पीछे साजिश का पता लगाया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आतंकी हमले के मास्टरमांइंड का पता लगा लिया गया है. पर्यटकों पर हमला करने के पीछे हाफिज सईद के करीबी सैफल्लाह कसूरी का हाथ हो सकता है. हालांकि, गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले की जांच NIA (National Investigation Agency) को सौंपी है. दिल्ली व जम्मू से आईजी के नेतृत्व में एनआईए टीम पहलगाम पहुंच चुकी है और घटना की जांच भी शुरू कर दी है. स्थानीय पुलिस इस जांच में NIA की मदद करेगी. 

सेना भी करेगी अपने स्तर पर जांच

सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने भी बड़ी बैठक की है. इस बैठक में तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि इस बैठक में सैन्य स्तर पर हुई चूक और आतंकियों को जवाब दिए जाने पर चर्चा हुई. इस बैठक में उठे विकल्पों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सीसीएस मीटिंग में रखा जाएगा. इसके अलावा सेना भी अपने स्तर पर पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी. 

यह भी पढ़ें: कब मारा, क्यों मारा और किसने मारा? पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठे ये 10 बड़े सवाल, एक क्लिक में जानें हर बात

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिला सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिला सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अलावा जंतर-मंतर पर अनशन पर कौन-कौन बैठा, जान लीजिए सभी के नाम
सोनम वांगचुक के अलावा जंतर-मंतर पर अनशन पर कौन-कौन बैठा, जान लीजिए सभी के नाम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget