एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को कितने अंदर घुसकर मारा? जान लीजिए कहां थे ये आतंकी ठिकाने

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए. इस ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को कितने अंदर घुसकर मारा? चलिए आपको बताते हैं

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के भीतर जाकर आतंकी ठिकानों को ठिकाने लगा दिया है. 7 मई की सुबह-सुबह ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के आसमान में आग के गोले नजर आए.

यह पहली बार हुआ है कि भारतीय सशस्त्र बलों की ओर किसी सैन्य ऑपरेशन को पाकिस्तान की सीमा में जाकर अंजाम दिया है. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए. इस ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को कितने अंदर घुसकर मारा? चलिए आपको बताते हैं कहां-कहां थे यह आतंकी ठिकाने.

पाकिस्तान में इतने अंदर तक किया हमला

7 मई की सुबह लगभग 1 बजकर 44 मिनट पर भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया. भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद में कुल 9 आतंकी ठिकाने निशाना बनाए गए. इनमें बहावलपुर के मरकज़ सुभान अल्लाह जैश-ए-मोहम्मद का हेड क्वार्टर और आतंकी हाफिज सईद का ठिकाना कहा जाता है.

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे पहले कौन से इलाके होंगे तबाह? जान लीजिए जवाब

इसे नेस्तनाबूद कर दिया गया. बता दें यह पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर आता है. तो वहीं पाकिस्तान के 30 किलोमीटर अंदर मुरीदके में मौजूद लश्कर ए तैयबा के ठिकाने पर भी हमला किया गया. इसके अलावा 30 किलोमीटर अंदर सियालकोट के सवाई कैंप को निशाना बनाया गया.  और बात की जाए तो गुलपुर 35 किलोमीटर अंदर, कोटली कैंप 15 किलोमीटर अंदर, बरनाला कैंप 10 किलोमीटर अंदर, सरजल कैंप 8 किलोमीटर अंदर, महमूना कैंप 15 किलोमीटर अंदर थे. 

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' से आतंकियों के जो ठिकाने भारतीय सेना ने किए तबाह, जानें वहां किन आतंकियों को मिली थी ट्रेनिंग?

इतने आतंकियों को बनाया गया निशाना

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इन ठिकानों पर बड़ी संख्या में आतंकी मौजूद थे. बहावलपुर में 250, मुरीदके में 120 मुजफ्फराबाद में 130 , कोटली में 80, सियालकोट में 10, गुलपुर में 80, भिंबर में 60 , चकअमरू में 80 के आसपास आतंकवादी थे. आपको बता दें यह आंकड़े और भी ज्यादा हो सकते हैं.  भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इन हमलों में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया. भारत की ओर से कार्रवाई सीधे पाकिस्तान की सेना पर नहीं की गई है. हालांकि पाकिस्तान इन हमलों को युद्ध की कार्रवाई कह रहा है.

यह भी पढ़ें: Masood Azhar Family: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी मसूद अजहर के परिवार में मचा हाहाकार, ये रही पूरे कुनबे की जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget