एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे पहले कौन से इलाके होंगे तबाह? जान लीजिए जवाब

India Pakistan Tension: अचानक भारत के राफेल पाकिस्तान में गरजने लगे और देखते ही देखते पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. सेना की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है.

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है. भारत की तरफ से पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में युद्ध की घंटी भी बजनेल लगी है और दोनों देशों ने हर तरह की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब लोगों के मन में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल हैं. एक सवाल ये भी है कि अगर युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान किन इलाकों को होगा. 

इन इलाकों को सबसे ज्यादा रिस्क
अगर भारत और पाकिस्तान में युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान बॉर्डर से सटे इलाकों और राज्यों में होता है. तमाम तरह की ड्रिल इन राज्यों में कराई जाती है और लोगों को कई तरह की सावधानी भी बरतनी होती है. भारत के पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में इस दौरान सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होती है. पिछले युद्धों में भी देखा गया कि इन जगहों पर सबसे ज्यादा खतरा पैदा हुआ. 

उधर पाकिस्तान में भी सबसे ज्यादा खतरा उन इलाकों में ही है, जहां सैन्य बेस बनाए गए हैं. क्योंकि भारतीय सेना की तरफ से जब कार्रवाई की जाती है तो सबसे पहले सैन्य ताकत को खत्म करने की कोशिश होती है. यहां सबसे ज्यादा खतरा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पीओके जैसे इलाकों को हो सकता है. 

दी जाती है खास ट्रेनिंग
अक्सर जब युद्ध के हालात बनते हैं तो सभी बॉर्डर से जुड़े राज्यों और तमाम इलाकों में खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है. लोगों को बताया जाता है कि जब मिसाइल अटैक हो तो उन्हें कैसे अपनी जान बचानी है. इन इलाकों में लगातार सायरन बजते रहते हैं और रात में खास सावधानी बरतनी होती है. रात में तमाम लाइट्स बंद कर दी जाती हैं और लोगों को बंकर जैसी जगहों पर छिपाया जाता है. 

ये भी पढ़ें - रात में ही क्यों किया जाता है हवाई हमला, क्या इसके पीछे होती है कोई खास वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget