एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' से आतंकियों के जो ठिकाने भारतीय सेना ने किए तबाह, जानें वहां किन आतंकियों को मिली थी ट्रेनिंग?

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है. इनमें वे आतंकी कैंप भी शामिल हैं, जहां कसाब और हेडली जैसे आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की.  इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 24 लोगों समेत कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है. मरने वालों में मसूद अजहर की पत्नी,बेटा और भाई भी शामिल हैं. इसके अलावा उसका एक भाई रऊफ असगर गंभीर रूप से घायल हुआ है. क्या आप जानते हैं कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के जो ठिकाने तबाह किए, वहां किन-किन आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी? 

किस आतंकी को कहां मिली थी ट्रेनिंग?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने कई अहम जानकारी दी हैं. इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है. इनमें वे आतंकी कैंप भी शामिल हैं, जहां अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे खतरनाक आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और कमांडर व्योमिका सिंह ने बुधवार (7 मई) को बताया कि पहलगाम में आतंकी हमलों के शिकार हुए लोगों को इंसाफ देने के मकसद से भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया. 

कसाब और हेडली ने भारत में क्या किया था?

26 नवंबर 2008 के दिन भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, जिसे पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने अंजाम दिया था. इस हमले में अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था. वहीं, इस हमले के लिए डेविड हेडली ने रेकी की थी. वह मुंबई हमले से पहले आठ बार भारत आया था और हमले बाद भी वह एक बार भारत आया था. हमले से पहले उसने पूरे मुंबई शहर की रेकी की थी और पूरी रिपोर्ट बनाकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सौंपी थी.

भारत ने कब क्या किया?

 भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बुधवार रात 1:44 बजे एक बड़ा बयान जारी किया. इसमें बताया गया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों पर भारत ने तगड़ा हमला किया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए इस हमले में 9 जगहों को निशाना बनाया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वॉर्टर भी शामिल हैं. पाकिस्तान ने भी बहावलपुर और मुरीदके में भारतीय हमले की पुष्टि की है. पाकिस्तानी सेना की अगर मानें तो अहमदपुर ईस्ट में चार, मुजफ्फराबाद में सात, कोटली में पांच, मुरीदके में चार, सियालकोट-कोटली लुहारा में दो-दो और शक्करगढ़ में दो स्ट्राइक हुई हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे पहले कौन से इलाके होंगे तबाह? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget