एक्सप्लोरर

रहस्यमयी जगहें... रात होते ही आती हैं चीखने की आवाजें! सरकार ने भी जारी कर रखी है एडवाइजरी

इस आर्टिकल में हमने कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहों के बारे में बताया है, जहां पर जाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी नियम बनाए हुए हैं. एक निश्चित समय तक ही लोग यहां घूम सकते हैं.

Mysterious Places: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी और अनोखी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में जानकर किसी को भी यकीन नहीं होता है. बेशक वैज्ञानिकों ने दुनिया के कई रहस्यों को सुलझा दिया है, लेकिन आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जिन्हे अभी भी सुलझाना बाकी है. आज हम आपको ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

रहस्यमयी है यह शहर

तमिलनाडु के पूर्वी तट पर स्थित रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर धनुषकोटि एक छोटा सा शहर हुआ करता था. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस शहर का नाता भगवान श्रीराम के समय से है. लंका पर विजय के बाद भगवान श्री राम ने इसे रावण के छोटे भाई विभीषण को सौंप दिया था. विभीषण के निवेदन करने पर भगवान श्रीराम ने धनुष से एक छोर से सेतु को तोड़ दिया. इसलिए यह स्थान धनुषकोटि के नाम से प्रसिद्ध हो गया. वहीं, दूसरी ओर यहां प्रेत-आत्माओं के महसूस किए जाने का दावा भी किया जाता है. 

दरअसल, इन दावों के पीछे यहां साल 1964 में आए भीषण चक्रवात को बताया जाता है. उस चक्रवात में यह शहर पूरी तरह से तबाह हो गया था. कहा जाता है कि इस तूफान के बाद से यहां आने वाले लोगों ने कुछ असामान्य महसूस किया है. इन अनुभवों के बाद तमिलनाडु सरकार की ओर से भी इस शहर को फिर से नहीं बसाया गया. सरकार ने भी इसे रहने के लिए अयोग्य बता दिया.

बेहद डरावना है ये दुर्ग

महाराष्ट्र के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित कलावंती दुर्ग भी रहस्यमयी है. यह बेहद डरावना है. इस दुर्ग के बारे में कई किवदंतियां हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि किले में नकारात्मकता का वास है. लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं और आत्महत्या तक कर लेते हैं. कई बार इस खंडहर से आधी रात के बाद चीखने की आवाजें भी सुनी गई हैं. 

भानगढ़ का किला

राजस्थान के अलवर में स्थित 'भानगढ़ का किला' भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है. सूरज ढलने के बाद इस किले के अंदर कोई नहीं जा सकता है. सरकार ने निर्देश दिया है कि इस किले में या इसके आसपास भी शाम छह बजे के बाद न जाए. 

यह भी पढ़ें - भूकंप आने पर खुद को बचाने के लिए क्या करें? यहां समझिए इस वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget