एक्सप्लोरर

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश

Viral Stunt Video: दादी हेलगा का मन हमेशा से कुछ तूफानी करने का था. वह लंबे समय से उड़ते प्लेन के पंख पर खड़े होकर हवा की सैर करना चाहती थीं.

99 साल की उम्र में लोग जहां चलने-फिरने के लिए लाठी ढूंढते हैं, वहीं एक दादी मां ने आसमान में उड़ते हवाई जहाज के पंख पर खड़े होकर ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि देखकर दुनिया हैरान रह गई. 23 सितंबर 1927 को जन्मीं जर्मनी की हेलगा डफी ने 99 साल 21 दिन की उम्र में प्लेन की छत पर खड़े होकर हवा में कलाबाजियां खाई हैं. इस अनोखे और साहसी स्टंट के साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे उम्रदराज विंग वॉकर बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

प्लेन के पंख पर खड़े होकर उड़ने की पुरानी चाहत

दादी हेलगा का मन हमेशा से कुछ तूफानी करने का था. वह लंबे समय से उड़ते प्लेन के पंख पर खड़े होकर हवा की सैर करना चाहती थीं. जब उनसे इस उम्र में स्टंट करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपना सपना पूरा नहीं करना चाहती थीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए पैसे जुटाना चाहती थीं. उन्होंने यह जानलेवा स्टंट एक एयर एम्बुलेंस चैरिटी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से किया.

आसमान में उड़ा प्लेन, ऊपर खड़ी होकर मुस्कुराती रहीं दादी

यह हैरतअंगेज कारनामा ब्रिटेन के सायरनसेस्टर (Cirencester, UK) में एरोसुपरबैटिक्स विंगवॉकर्स टीम की मदद से पूरा हुआ. जब हवाई जहाज जमीन से आसमान की तरफ उड़ा, तो हेलगा दादी प्लेन के ऊपर बने स्टैंड से कसकर बंधी हुई थीं. हवा के तेज थपेड़ों के बीच जहां अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, वहां 99 साल की यह दादी आराम से हवा में हाथ हिलाते हुए मुस्कुरा रही थीं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- "उम्र तो सिर्फ एक नंबर है"

हवा में उड़ते प्लेन पर दादी के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया है. लोग दादी के इस जज्बे और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..."99 साल की उम्र में इतना जिगरा, दादी ने तो युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया." दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."इरादे मजबूत हों तो इंसान किसी भी उम्र में इतिहास रच सकता है." वहीं एक अन्य यूजर ने कहा... "दादी को सलाम है, चैरिटी के लिए इतना बड़ा खतरा मोल लेना वाकई काबिले तारीफ है."

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget