एक्सप्लोरर

इस बंदूक के दम पर होती है मुकेश अंबानी की सुरक्षा, ट्रिगर दबाते ही होती है गोलियों की बौछार

मुकेश अंबानी परिवार की सुरक्षा में लगे गार्ड्स के पास जर्मनी में बनी हेकलर एंड कोच एमपी 5 सब-मशीन गन होती है. ये ऐसी बंदूक है जो एक मिनट में 800 राउंड फायर कर सकती है.

भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता होगा. इनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में भी होती है. यही वजह है कि इनकी सुरक्षा भी बेहद कड़क होती है. भारत सरकार की ओर से इन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है. इसके साथ साथ अंबानी परिवार के पास उसकी प्राइवेट सिक्योरिटी भी है जो बेहद हाइटेक है. लेकिन आज हम अंबानी परिवार की सुरक्षा की नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड्स के पास जो स्पेशल बंदूकें होती हैं उनकी बात करने आए हैं.

कैसे होती है अंबानी परिवार की सुरक्षा?

खबरों की मानें तो जब अंबानी परिवार का कोई भी व्यक्ति बाहर जाता है तो उसकी सुरक्षा में लगभग 58 या उससे ज्यादा सुरक्षाकर्मी लगे होते हैं. इसके साथ ही अंबानी परिवार की गाड़ियों के साथ कई बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी जाती हैं. अंबानी परिवार की सुरक्षा में कई लेयर होते हैं. जैसे कमांडो, सीआरपीएफ, पुलिस और उसके साथ साथ उनके प्राइवेट गार्ड्स. जाहिर सी बात है जो व्यक्ति भारत का सबसे अमीर व्यक्ति हो और जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती हो उसे इतनी सुरक्षा तो मिलेगी ही.

अंबानी परिवार की सुरक्षा में लगे गार्ड्स के पास कौन सी बंदूकें होती हैं?

दरअसल, मुकेश अंबानी परिवार की सुरक्षा में लगे गार्ड्स के पास जर्मनी में बनी हेकलर एंड कोच एमपी 5 सब-मशीन गन होती है. ये ऐसी बंदूक है जो एक मिनट में 800 राउंड फायर कर सकती है. यानी अगर दुश्मन को टार्गेट कर के इस बंदूक का ट्रिगर दबा दिया जाए तो समझो खेल खत्म. साल 1960 में बनी ये बंदूक आज भी दुनिया के 70 से ज्यादा देशों के सुरक्षाकर्मी इस्तेमाल करते हैं. सबसे बड़ी बात की इस बंदूक के पूरी दुनिया में सौ से ज्यादा वेरिएंट्स हैं. इन्हें अंबानी परिवार की सुरक्षा में लगे गार्ड्स को देने की वजह ये है कि एक तो ये सिर्फ 2.54 किलोग्राम की हैं और इनकी लंबाई महज 27 इंच है. इसके साथ ही इस बंदूक से निकली गोली अपने टार्गेट की तरफ 400 मीटर प्रति सेकेंड के रफ्तार से जाती है. यानी इधर ट्रिगर दबाया उधर टार्गेट खत्म.

ये भी पढ़ें: आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3, अंतरिक्ष में अब कहां है ट्रैकर की मदद ऐसे जान सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
Gender Pay Gap India: बड़े शहरों में पुरुषों से 23% कम कमा रहीं महिलाएं, मेहनत पूरी फिर सैलरी क्यों है अधूरी?
बड़े शहरों में पुरुषों से 23% कम कमा रहीं महिलाएं, मेहनत पूरी फिर सैलरी क्यों है अधूरी?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget