एक्सप्लोरर

शवों की शिनाख्त न होने पर कितने दिन तक लाश को संभाल कर रखती है पुलिस, किन-किन तरीकों से होती है पहचान?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज के कुंभ में 5 शवों की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, पुलिस ने 24 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं. आइए जानते हैं कि ऐसी लाशों को लेकर क्या गाइडलाइन हैं...

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले भगदड़ मची थी. दावों से इतर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें कुछ शवों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. इसके बाद पुलिस ने शवों की पहचान के लिए तस्वीरें जारी की हैं. पुलिस ने जिन 24 मृतकों की तस्वीर जारी की है, उनके परिजनों ने अबतक संपर्क नहीं किया है. 

अब सवाल यह उठता है कि जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस उन लाशों को कितने दिन तक संभाल कर रख सकती है. शवों की शिनाख्त करने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए जाते हैं. आइए जानते हैं... 

शवों को कब तक रखती है पुलिस

शवों की शिनाख्त या फिर लावारिस लाशों को लेकर गाइडलाइन्स बनाई गई हैं. जब भी पुलिस को कोई लावारिस लाश मिलती है, तो इसकी सूचना सबसे पहले जिले के एसपी को दी जाती है. इसके बाद लाश की रिपोर्ट तैयार की जाती है और शिनाख्त के लिए लावारिस लाश की फोटो प्रदेश व आसपास के पुलिस थानों व कंट्रोल रूम को भेजी जाती है. अगर लाश की हालत ज्यादा खराब है तो उसके हुलिये की जानकारी भेजी जाती है. इसके बाद पुलिस उसका पोस्टमार्टम करवाती है, जिससे यह पता चल सके कि मौत प्राकृतिक है या फिर कोई हादसा हुआ है. 

इतने दिन तक संभाली जाती है लाश

किसी भी लावारिस लाश को पुलिस सफेद चादर में लपेटकर मुर्दाघर ले जाती है और वहां शिनाख्त या फिर जांच पूरी होने तक लाश को रखा जाता है. शव के कपड़ों को मालखाने में जमा कर दिया जाता है, जिससे पहचान के समय उनका उपयोग हो सके. आम मामलों में तीन से चार दिन तक लाश रखी जाती है, अगर इसके बाद भी कोई संपर्क नहीं करता है तो पुलिस उसका अंतिम संस्कार करवाती है. 

इन तरीकों से की जाती है पहचान

किसी भी लावारिस लाश की पहचान के लिए पुलिस उसकी तस्वीर व वीडियोग्राफी करवाती है. उन्हें नजदीकी थानों में भेजा जाता है. इसके अलावा अखबारों में भी गुमशुदगी के विज्ञापन निकाले जाते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर भी ये तस्वीरें जाती हैं, जिससे उनकी पहचान हो सके. शव की शिनाख्त में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए उनका डीएनए मैचिंग प्रोफाइल तैयार किया जाता है, जिससे जरूरत पड़ने पर शिनाख्त की जा सके. 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में इस साल कितने लोग बने महामंडलेश्वर? जानें हर एक अखाड़े की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget