एक्सप्लोरर

लिकर और लिक्योर दोनों ही शराब होने के बाद भी अलग, जानें क्या है इनमें अंतर

शराब को लेकर अक्सर लिकर शब्द का प्रयोग किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब के लिए ही लिक्योर शब्द भी कहा जाता है. जानिए ये कैसे लिकर से अलग है.

 

शराब को लेकर आपने आस-पास या फिल्मों में लिकर शब्द जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी से मिलता जुलता एक शब्द लिक्योर है. लिकर का वैसे तो सीधा अर्थ शराब ही होता है. हालांकि सभी शराब को लिकर नहीं कहा जा सकता है. अब सवाल ये पड़ता है कि फिर लिक्योर क्या है? दरअसल लिक्योर भी वास्तव में एक प्रकार की स्पिरिट या शराब है, जो स्वयं एक अनाज आधारित डिस्टिल्ड मादक पेय है. आइए जानते हैं कि दोनों शराब में क्या अंतर है. 

लिकर

जानकारी के मुताबिक लिकर एक डिस्टिल्ड स्पिरिट है, जिसमें अल्कोहल होता है. हालांकि इसकी परिभाषा यही है कि इसका उत्पादन अनाज, फल और चीनी जैसी चीजों को फर्मेंट करके किया जाता है. इस मानक के हिसाब से ब्रांडी, जिन, रम, टकीला, व्हिस्की और वोदका सभी शराब हैं. बता दें कि शराब अनाज जैसे अन्य पौधो से बनाई जाती है, जिन्हें फर्मेंटेड किया जाता है. वहीं आसवन प्रक्रिया पानी को अल्कोहल से अलग करती है. इससे अल्कोहल की मात्रा 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है. 

लिक्योर में होता है लिकर का बेस

वहीं दूसरा शब्द लिक्योर होता है. बता दें कि लिक्योर में भी लिकर का ही बेस होता है. लिक्योर बनाने के लिए अल्कोहल में फलों, नट्स, मसालों, जड़ी बूटियों आदि से सुगंधित करके बनाया जाता है. लिक्योर बनाने के लिए चॉकलेट और काफी का भी प्रयोग किया जाता है. इस तरह की ड्रिंक थोड़ा मीठापन लिए होती है. किसी भी तरह की स्ट्रांग शराब को इस कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता है. कॉकटेल और अन्य ड्रिंक बनाने के लिए लिक्योर को आमतौर पर लिकर (हार्ड ड्रिंक) के साथ मिलाया जाता है. बता दें कि लिक्योर फ्लेवर वो शराब है, जिसमें अल्कोहल का प्रतिशत कम होता है.

लिक्योर का उपयोग

लिक्योर का उपयोग अक्सर कॉकटेल बनाने के लिए किया जाता है. इसका उपयोग बेस शराब की तुलना में कम मात्रा में किया जाता है. वहीं लिक्योर का सेवन सीधे भी किया जा सकता है, आमतौर पर भोजन से पहले एपेरिटिफ़ के रूप में या भोजन के बाद डाइजेस्टिफ़ के रूप में पिया जाता है. इतना ही नहीं कुछ लोग कॉफी में भी लिक्योर को मिलाकर पीते हैं. 

 

ये भी पढ़ें: अपने दरबार में किन्नर क्यों रखते थे मुगल बादशाह? ये सच बहुत कम लोग जानते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget