एक्सप्लोरर

Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक

Rice Cooking Method: अलग-अलग तरह के चावल के लिए पानी और चावल का अनुपात भी अलग हो सकता है. लंबे दाने वाले सफेद चावल के लिए सही अनुपात रखना जरूरी है.

How To Make Fluffy Non Sticky Rice: चावल बनाना सुनने में जितना आसान लगता है, उन्हें सही तरीके से पकाना उतना ही आसान नहीं होता. चावल और पानी, बस दो चीजों से बनने वाली इस डिश में कई छोटी-छोटी बातें इसकी बनावट बदल सकती हैं. कभी चावल ज्यादा गीले हो जाते हैं, कभी नीचे से चिपक जाते हैं और कभी सारे दाने आपस में चिपक जाते हैं. खासकर जब आप हर बार पानी की मात्रा का अंदाजा लगाकर चावल बनाते हैं, तो सही नतीजा मिलना मुश्किल हो सकता है.

अगर आपको लंबे दाने वाले चावल पसंद हैं और आप चाहते हैं कि पकने के बाद हर दाना अलग-अलग और खिला हुआ नजर आए, तो चावल पकाने के तरीके के साथ एक छोटी सी ट्रिक भी काम आ सकती है. इस तरीके में रसोई में मौजूद एक साधारण चीज की मदद ली जाती है, जिससे चावल में जमा होने वाली भाप की अतिरिक्त नमी वापस चावल पर नहीं गिरती.

चावल खिले-खिले क्यों नहीं बनते?

चावल पकाते समय पानी की मात्रा, गर्मी, समय और भाप का निकलना, सभी चीजें इसके टेक्सचर पर असर डालती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ऊपर के चावल तो ठीक और खिले हुए लगते हैं, लेकिन नीचे की परत चिपचिपी हो जाती है. ऐसे में अक्सर लोग पानी की मात्रा या गैस की आंच को इसकी वजह मानते हैं. हालांकि, जिस बर्तन में चावल पकाया जा रहा है, उसकी गहराई और आकार भी फर्क डाल सकते हैं.


Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक

एक गहरे और संकरे बर्तन में भाप ज्यादा देर तक फंसी रह सकती है. वहीं चौड़े और कम गहरे बर्तन में भाप निकलने के लिए ज्यादा जगह होती है. टेस्ट में देखा गया कि चौड़े और कम गहरे बर्तन में पकाए गए चावल हल्के और आसानी से अलग होने वाले थे, जबकि गहरे बर्तन में नीचे के चावल ज्यादा चिपके हुए और घने नजर आए.

पानी का अंदाजा लगाने के बजाय इस बात का रखें ध्यान

चावल पकाने में पानी की मात्रा बहुत महत्वपूर्ण है. अलग-अलग तरह के चावल के लिए पानी और चावल का अनुपात भी अलग हो सकता है. लंबे दाने वाले सफेद चावल के लिए सही अनुपात रखना जरूरी है. लेकिन सिर्फ पानी का अनुपात सही रखने से ही हर बार चावल परफेक्ट बनें, यह जरूरी नहीं है. पकने के दौरान पानी का वाष्प बनना और बर्तन के अंदर उसकी नमी भी चावल की बनावट को प्रभावित करती है.


Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक

यही वजह है कि चावल पकाने के बाद तुरंत ढक्कन खोलना भी सही नहीं माना जाता. ढक्कन के अंदर जमा हुई भाप पानी की बूंदों में बदल सकती है. जब ढक्कन उठाया जाता है, तो ये बूंदें वापस चावल पर गिर सकती हैं. इससे पहले से खिले हुए चावल भी गीले और चिपचिपे हो सकते हैं.

काम आएगा किचन टॉवल का ये तरीका

इसके लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं है. रसोई में रखा एक साफ किचन टॉवल ही काम आ सकता है. चावल पक जाने के बाद बर्तन को आंच से उतार लें. इसके बाद ढक्कन के नीचे एक साफ किचन टॉवल रखें और ढक्कन को दोबारा बर्तन पर लगा दें. चावल को कम से कम 10 मिनट तक इसी तरह बिना छेड़े रहने दें.

इस दौरान चावल अपनी बची हुई नमी को सोखते हैं और पकने की प्रक्रिया भी आंच बंद होने के बाद कुछ समय तक जारी रहती है. टॉवल भाप से बनने वाली अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है. इससे ढक्कन पर जमा पानी की बूंदें सीधे चावल पर वापस नहीं गिरतीं और चावल के ज्यादा गीले या चिपचिपे होने की संभावना कम होती है. 10 मिनट बाद चावल को खोलें और कांटे की मदद से हल्के हाथ से फ्लफ करें. इससे दाने अलग-अलग करने में मदद मिलती है. यह तरीका सिर्फ साधारण सफेद चावल के लिए ही नहीं, बल्कि उन दूसरे चावल वाले व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां आप ज्यादा नमी से बचना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स

बर्तन का आकार भी बदल सकता है नतीजा

अगर आपके चावल बार-बार नीचे से चिपकते हैं, तो सिर्फ पानी की मात्रा पर ध्यान देने के बजाय बर्तन के आकार पर भी गौर करें. चौड़ा और कम गहरा बर्तन चावल को ज्यादा पतली परत में फैलाता है. इससे दानों के बीच जगह बनी रहती है और भाप को निकलने के लिए ज्यादा सतह मिलती है. इसके मुकाबले गहरे बर्तन में नीचे के चावल ज्यादा गर्मी और नमी के संपर्क में रह सकते हैं. हालांकि, हर तरह के चावल का मकसद खिले-खिले दाने पाना नहीं होता. कुछ चावल ऐसे होते हैं जिनकी बनावट स्वाभाविक रूप से नरम और आपस में चिपकने वाली होती है. इसलिए चावल की किस्म के हिसाब से पानी की मात्रा और पकाने का तरीका भी अलग हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget