एक्सप्लोरर

क्या था यीशु मसीह का असली नाम और जन्म की सही तारीख, कितना सही है यह दावा?

यीशु मसीह के बारे में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन क्या आपको उनका असली नाम पता है? अगर नहीं तो जान लीजिए, क्योंकि इसका खुलासा कर दिया गया है.

यीशु मसीह को ईसाई धर्म का जनक माना जाता है. कोई उन्हें जीसस क्राइस्ट कहता है तो कोई उन्हें यीशु मसीह या ईसा मसीह के नाम से जानता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यीशु मसीह का असली नाम क्या था? दरअसल, यीशु मसीह के असली नाम का खुलासा हो गया है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भाषा और ध्वन्यात्मक एक्सपर्ट्स ने यह जानकारी दी है.

क्या था यीशु मसीह का असली नाम?

गौरतलब है कि यीशु मसीह ईसाई धर्म के प्रमुख शख्स हैं, जिसके चलते उनके असली नाम को लेकर अक्सर सवाल उठते थे. दावा किया जाता था कि उनके जन्म के वक्त यहूदी समुदाय के लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते थे. उस वक्त यहूदी लोग अरामी भाषा में बातचीत करते थे, जिसके चलते यीशु मसीह का असली नाम अलग माना जाता था. एक्सपर्ट्स की मानें तो यीशु मसीह का असली नाम येशु नाजरीन था. यह नाम भाषा और ध्वन्यात्मक तरीकों से खोजा गया है.

भाषा से कैसे खोजा गया असली नाम?

रिपोर्ट के मुताबिक, यीशु का पालन-पोषण आमतौर पर गलील के नाजरेथ में माना जाता है. उस क्षेत्र से मिले दस्तावेजों की मानें तो यहूदी आबादी अरामी भाषा में बोलचाल करती थी. कई ग्रीक ट्रांसलेशन में भी ईश्वर के पुत्र यानी यीशु मसीह के कुछ वाक्यांश अरामी भाषा में कहे जाने का जिक्र है. जब यीशु का दौर था, उस वक्त 'ज' शब्द का अस्तित्व नहीं था. इस शब्द का इस्तेमाल यीशु की मृत्यु के 1500 साल बाद लिखित भाषा में मिलता है. जब न्यू टेस्टामेंट को अरामी भाषा से ग्रीक में ट्रांसलेट किया गया, तब उनके नाम 'Yeshu' को 'Iesous' के रूप में लिखा गया. वहीं, लैटिन भाषा में 'Iesus' कहा गया. 17वीं सदी में जब 'J' अक्षर का प्रचलन बढ़ा तो 'Iesus' को 'Jesus' कहा जाने लगा. इसके अलावा 'Christ' शब्द कोई उपनाम नहीं था. यह एक उपाधि थी. इसका अर्थ 'भगवान का अभिषिक्त व्यक्ति' माना जाता है.

25 दिसंबर को नहीं हुआ था यीशु का जन्म?

इस रिसर्च में यीशु के जन्म की तारीख को लेकर भी दावा किया गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तारीख का चयन चौथी शताब्दी में किया गया था. दरअसल, यह तारीख पोप जूलियस I ने चौथी सदी में चुनी थी, जिससे इसे पगान त्योहार सैटर्नलिया के साथ जोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें: चांदी के कलश में लंदन क्यों भेजा गया था हजारों लीटर गंगाजल? बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gandhi on Currency: नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
Monsoon In India: बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget