एक्सप्लोरर

भारतीय लोग खाने के किस चीज पर करते हैं सबसे ज्यादा खर्च, जानें ये फैक्ट

क्या आप जानते हैं कि भारतीय लोग सबसे ज्यादा खर्चा किस फूड पर करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय लोग सबसे ज्यादा खर्च दूध पर करते हैं. जानिए क्या कहता है आंकड़ा ?

खाना किसको पसंद नहीं होता है. दुनिया में हर जगह पर लोग अलग-अलग किस्म का फूड खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सबसे ज्यादा किस खाने पर खर्च करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय किस फूड पर सबसे ज्यादा खर्च करते है.

किस फूड पर सबसे ज्यादा खर्च

बता दें कि भारत के लोग ना तो अनाज, ना फल, सब्जी और ना ही मीट पर पैसा खर्च करते हैं, बल्कि वह सबसे ज्यादा दूध पर खर्च करते हैं. भारत सरकार के ताजा घरेलू उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण यानी हाउसहोल्ड कंजप्शन एक्सपेंडिचर सर्वे 2022-23 में यह खुलासा हुआ है. इस सर्वेक्षण के मुताबिक शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में भारतीय सबसे ज्यादा पैसा दूध पर खर्च करते हैं.

ग्रामीण इलाका?

अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि ग्रामीण इलाकों में दूध आसानी से मिल जाता है. दरअसल ग्रामीण इलाकों के डाटा पर नजर डाला जाएगा तो पता चलेगा कि वहां पर प्रतिमाह 314 रुपए दूध पर खर्च करते हैं. जबकि सब्जी पर 203 रुपये, अनाज पर 185 रुपये, अंडा, मछली और मांस पर भी 185 रुपये खर्च करते हैं. इसके अलावा फलों पर 140 रुपये, खाने के तेल पर 136 रुपये, मसालों पर 113 रुपये और दाल पर 76 रुपये खर्च करते हैं.

शहरी लोग कितना खर्च?

शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा 466 रुपये हर महीने दूध पर खर्च करते हैं. जबकि 246 रुपये फल पर, 245 रुपये सब्जी पर, 235 रुपये अनाज पर और 231 रुपये अंडा, मछली व मांस पर खर्च करते हैं. शहर में लोग 153 रुपये खाने के तेल पर, 138 रुपये मसालों पर और 90 रुपये दाल पर खर्च करते हैं.

क्यों बढ़ रहा दूध की खपत?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारतीय दूध को एक सुपर फूड के तौर पर मानते हैं. इसीलिए बीते सालों में दूध की खपत तेजी से बढ़ी है. वहीं जिस तरीके से मिल्क कंजप्शन बढ़ा है, वह भारत के ओवरऑल हेल्थ इंडेक्स के लिए भी अच्छा संकेत है. विशेषज्ञों के मुताबिक दूध में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. वहीं मिल्क कंजप्शन से कुपोषण जैसी बीमारियों से भी लड़ने में मदद मिलती है.

दाम के साथ खपत बढ़ी 

उपभोक्ता मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 साल में दूध का दाम 42 रुपये प्रति लीटर से 60 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इसके बावजूद दूध की खपत में कमी नहीं आई है, बल्कि खफत बढ़ रहा है.

किस राज्य में कितना दूध उत्पादन

राज्य              भारत के कुल दूध उत्पादन में योगदान

राजस्थान                  15.05%

उत्तर प्रदेश               14.93%

मध्य प्रदेश                8.6%

गुजरात                    7.56%

आंध्र प्रदेश               6.97%

 

ये भी पढ़ें: ABCD में i और j के ऊपर जो बिंदी लगी होती है उसे क्या बोलते, ये होता है उस डॉट का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget