एक्सप्लोरर

किसी राज्य में सरकार गिरने पर कैसे काम करेगा वन नेशन वन इलेक्शन? जान लीजिए जवाब

लोकसभा में आज एक देश एक चुनाव से जुड़ा बिल पेश हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी राज्य में सरकार गिरती है, तो वन नेशन वन इलेक्शन कैसे काम करेगा. जानिए विधेयक में इसके लिए क्या प्रावधान है.

देश की लोकसभा में आज ‘एक देश-एक चुनाव’ से जुड़े बिल पेश होने है. इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने 12 दिसंबर को इन दोनों बिलों को मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद आज यानी 17 दिसंबर को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा यह बिल संसद में पेश किया जाएगा. लेकिन अब सवाल ये है कि इस बिल के लागू होने के बाद किसी राज्य की सरकार गिरती है, तो फिर उस स्थिति में क्या होगा.

वन नेशन वन इलेक्शन

एनडीए की सरकार आज लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश कर रही है. लेकिन इस बिल जुड़े बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं. उन सवालों में एक सवाल ये भी है कि राज्य में सरकार गिरने के बाद वन नेशन वन इलेक्शन कैसे काम करेगा. आज हम आपको बताएंगे कि ये बिल लागू होने के बाद अगर किसी राज्य में सरकार गिरती है, तो ये कैसे काम करेगा?

सरकार गिरने पर क्या होगा चुनाव?

वन नेशन वन इलेक्शन विधयेक में कई तरह के प्रावधान किये गये हैं. इसमें एक प्रावधान ये भी है कि अगर अविश्वास प्रस्ताव या अन्य किसी कारण से सरकार गिरती है, तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाएगा. प्रावधान के मुताबिक ऐसी स्थिति में उस राज्य में दोबारा मध्यावधि चुनाव कराएं जाएंगे. लेकिन नई विधानसभा का कार्यकाल सिर्फ अगले लोकसभा चुनाव तक ही होगा. इसके अलावा विधेयक में चुनाव आयोग को ये भी निर्देश दिया गया है कि चुनाव कराने से पहले सभी आवश्यक जरूरत पहले ही पूरा किया जाना चाहिए. चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपैट का इंतजाम भी पहले से ही करना होगा.

क्या कहता है विधेयक

विधेयक में लिखे प्रावधान के मुताबिक अगर लोकसभा या विधानसभा को बीच में भंग करना पड़ता है, तो मध्यावधि चुनाव पांच साल में बाकी बचे समय के लिए करवाया जाएगा. विधेयक के आर्टिकल 82 (A), 172 और 327 को शामिल करने का भी प्रस्ताव है. बता दें कि 82 (A) में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने का प्रावधान है. इसके अलावा 83 में संसद के सदनों के कार्यकाल का प्रावधान है. इसके अलावा विधियक में ये भी कहा गया है कि आम चुनाव के बाद राष्ट्रपति ही ऐलान करेंगे कि एक साथ चुनाव कब से कराएं जाएंगे. हालांकि जानकारी के मुताबिक 2029 लोकसभा चुनाव पहले की तरह ही कराया जाएगा, उसके बाद वन नेशन वन इलेक्शन को लागू किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget