एक्सप्लोरर

चार्ट बनने के बाद भी मिलती है कंफर्म टिकट! रेलवे की इस सुविधा के बारे में जानते हैं आप?

IRCTC: ट्रेन का चार्ट बनने के बाद कोई सीट खाली रह गई है या लास्ट मोमेंट पर किसी पैसेंजर ने अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है तो आप इस फीचर की मदद से बड़ी आसानी से कन्फर्म ट्रेन टिकट पा सकते हैं.

Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए समय-समय पर अपने तौर तरीकों में बदलाव करता रहता है. इन दिनों रेलवे तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है. इसी क्रम में देश में सेमी हाइट स्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन भी हो चुका है और बहुत सारे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है. पैसेंजर्स की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे जरूरत के हिसाब से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी करता है. हालांकि, इसके बावजूद भी कई बार यात्रियों को ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है.

लेकिन आज हम आपको IRCTC के एक ऐसे फीचर के बारे में बताएंगे जिससे आपको ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी कन्फर्म सीट मिल सकती है. जी हां, अगर ट्रेन का चार्ट बनने के बाद कोई सीट खाली रह गई है या लास्ट मोमेंट पर किसी पैसेंजर ने अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है तो आप इस फीचर की मदद से बड़ी आसानी से कन्फर्म ट्रेन टिकट पा सकते हैं. आइए जानते हैं ये कौन-सा फीचर है और कैसे काम करता है.

क्या है IRCTC का यह फीचर

जब आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायेंगे तो बुकिंग विंडो में ही आपको Charts/Vacancy नाम का एक फीचर मिलता है, यह फीचर आपको चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में कन्फर्म बुकिंग दिलाने की सुविधा देता है. इस फीचर की मादा से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि ट्रेन में स्लीपर और एसी क्लास में किस बोगी में कितनी सीटें खाली हैं. 

IRCTC की वेबसाइट के अनुसार, कई बार कुछ यात्री अंतिम समय में अपनी बुकिंग कैंसिल करा देते हैं, जिससे उनकी इस सीट को किसी और को अलॉट नहीं किया जाता है. लेकिन इस फीचर की मदद से पैसेंजर्स चार्ट तैयार होने के बाद भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि किस बोगी में कितनी सीट खाली हैं और कहां आंशिक रूप से बर्थ खाली है. जिसके बाद इन सीटों पर आप अपनी बुकिंग करा सकते हैं.

चार्ट बनने के बाद भी ऐसे मिलेगी बुकिंग

IRCTC की टिकट बुकिंग विंडो पर आपको ऊपर की तरफ साइड में Charts/Vacancy नाम का एक टैब दिखेगा, जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो एक नया विंडो खुलेगा. यहां आपको अपनी जर्नी डीटेल्स भरनी होता हैं, जिसमें आपसे का ट्रेन नंबर या नाम, डेट और बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी आदि पूछी जाती है. ये सब जानकारी भरने के बाद आपको पता चल जाता है कि ट्रेन में किस बोगी में कितनी सीटें खाली है. जिसके बाद आप उस सीट पर आसानी से बुकिंग करा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ज्यादा सर्दी में कैसे गर्म करें रजाई, जानिए सोते वक्त कंबल ओढ़ने का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?
Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget