एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की धरती में कैसे पनपा आतंक का बीज, जानें किसने बनाए मुजाहिद्दीन

Terrorism In Pakistan: आखिर कैसे हुई थी पाकिस्तान में आतंकवाद की शुरूआत. किसने बनाए थे मुजाहिद्दीन. चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान आंतक के पनपने की पूरी कहानी.

Terrorism In Pakistan: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादी शामिल थे. इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को रोक दिया है.

सरकार की ओर से पाकिस्तान को इस आतंकी हमले के बाद और करारा जवाब दिया जा सकता है. आपको बता दें पाकिस्तान से भारत में इस तरह के आतंकी हमलों को पहले भी अंजाम दिया गया है. आखिर कैसे हुई थी पाकिस्तान में आतंकवाद की शुरूआत. किसने बनाए थे मुजाहिद्दीन. चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान आंतक के पनपने की पूरी कहानी.

कोल्ड वॉर में हुई थी शुरुआत

पाकिस्तान में आतंकवाद की कहानी बड़ी पुरानी है. बात तब की है जब अफगानिस्तान में सोवियत संघ का वर्चस्व था. 1979 में सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला करके अपने समर्थन की सरकार बनाई थी और सोवियत संघ का विस्तार करना शुरू किया था.

अमेरिका ने अफगानिस्तान में सोवियत सेना के विस्तार को रोकने के लिए  पाकिस्तान की मदद ली. आईएसआई और सीआईए की मदद से अफगानिस्तान में आतंकवाद को शुरू किया गया. यहीं से पाकिस्तान में भी आतंकवाद की जड़ें पनपना शुरू हुईं थी. 

यह भी पढ़े: राफेल से लेकर S-400 तक...ये हैं भारत के सबसे खूंखार हथियार, जिनसे थर-थर कांपता है पाकिस्तान

ऐसे बनाए गए मुजाहिद्दीन

अफगानिस्तान में अफगान जिहाद को बढ़ावा देने के लिए सीआईए और आईएसआई ने मिलकर लड़ाके तैयार किए. इन लड़ाकों को ही मुजाहिद्दीन कहा गया. इन लड़ाको को धर्म के नाम पर सोवियत सेना के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया गया. इन सभी लड़ाको के लिए पाकिस्तान सेफ हेवन बना. इन मुजाहिद्दीनों को पाकिस्तान में ही ट्रेनिंग दी गई. इन्हें हथियार मुहैया करवाए गए. और इन सबको फंडिग भी पाकिस्तान से हासिल हुई. अमेरिका की ओर से अरबों डॉलर की सैन्य सहायता दी गई. 

यह भी पढ़े: जमीन से निकलने वाले इस खजाने पर चीन ने लगाई रोक, जानिए भारत में कितना है इसका प्रोडक्शन

पाकिस्तान में इस तरह फैला आतंक

जब सोवियत सेना की अफगानिस्तान से वापसी हो गई. तो इसके बाद मुजाहिद्दीन  के गुट बिखर गए. इनके कुछ गुट आपस में लड़ने लगे. कुछ धार्मिक चरमपंथ की ओर बढ़ गए. तो कई इनमें से आतंकी संगठन बन गए. जिनमें तालिबान, लश्कर-ए-तैयबा, और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन आज भी पाकिस्तान में सक्रिय हैं. और इन आतंकी संगठनो की मदद से पाकिस्तान भारत में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है. तो इस आंतक का शिकार कई बार पाकिस्तान खुद भी हो चुका है. 

यह भी पढ़े: जिन्ना नहीं इस शख्स ने की थी पाकिस्तान बनाने की मांग, मौत के बाद लाश का हुआ ये हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget