एक्सप्लोरर

अपनी वाइनरी खोलने के लिए कितना पैसा करना होता है खर्च, जानें कैसे वाइन बना सकते हैं आप

Money Investment In Winery: अगर कोई अपनी वाइनरी शॉप खोलना चाहता है तो इसके लिए उसे कितने रुपये खर्च करने होंगे, यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है. चलिए जानें कि वाइन कैसे बनती है.

दुनिया में कई तरह सी शराब होती हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा लग्जरी वाइन को माना जाता है. वाइन अंगूर से बनती है और सबसे अच्छी वाइन लाल व काले अंगूर के जरिए बनाई जाती है. वाइन की कीमत भी इसी बात से तय होती है कि इसको किस तरीके के अंगूरों से बनाया जाता है. कहा जाता है कि जितनी पुरानी वाइन हो उतनी अच्छी मानी जाती है और उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी वाइनरी को खोलने के लिए कितना पैसा खर्चा करना होता है और वाइन कैसे बनाई जाती है. चलिए इन सबके बारे में आज जानते हैं. 

वाइनरी खोलने में कितना खर्चा होता है

वाइनरी खोलने के लिए शुरुआती खर्चा 4 करोड़ रुपये से 7.5 करोड़ रुपये प्रति 1,00,000 लीटर तक हो सकता है. इसमें भूमि, भवन, मशीनरी और संयत्र, कार्यशील पूंजी शामिल है. हालांकि इसमें मार्केटिंग एक्सपेंसेज शामिल नहीं हैं. वाइनरी खोलने के लिए भूमि और भवन की जरूरत होती है. वाइनरी के लिए उपयुक्त भूमि और भवन की लागत लगभग तीन करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है. इसके वाइन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली संयत्र और मशीनरी जैसे कि फर्मेंटेशन टैंक, बॉटलिंग मशीनरी और अन्य उपकरणों की लागत 6-7 करोड़ रुपये हो सकती है. इसके अलावा कच्चे माल की खरीद, मजदूरी की लागत और अन्य परिचालन खर्चों के लिए भी पैसों की जरूरत होती है. 

लाइसेंस व परमिट

वाइनरी शॉप शुरू करने के लिए किसी को भी लाइसेंस और परमिट लेना तो जरूरी होता है. बिना उसके कोई भी शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है. इसके लिए राज्य और स्थानीय लाइसेंस प्राप्त करने की जरूरत होती है. इसके बाद उसकी मार्केटिंग के लिए बड़ी रकम खर्चा करनी होगी, जिससे कि लोग खरीदने के लिए आएं. एक छोटी वाइनरी जैसे कि 20,000 केस वाली को दो मिलियन डॉलर से ज्यादा के इन्वेस्टमेंट की जरूरत हो सकती है. 

कैसे बनती है वाइन

अंगूर से वाइन बनाने के लिए एक पूरा प्रॉसेस फॉलो करना पड़ता है. इसके लिए पूरे सात फेज से गुजरना होता है. इसके लिए पहले अंगूरों को हार्वेस्ट करना पड़ेगा. इसके बाद उन अंगूरों को या तो पैरों से या फिर मशीन के जरिए उसका रस निकाला जा सकता है. अंगूरों का रस निकालने के बाद आपको अंगूरों को हार्वेस्ट करने की जरूरत होती है. इसके लिए बड़े-बड़े लकड़ी के कंटेनर या फिर बैरल का इस्तेमाल करें. जब अंगूर का रस फर्मेंट हो जाए तो उसे साफ करके एक्सट्रैक्ट करना होगा. इसके बाद उसको बॉटल में भरकर बेचने के लिए तैयार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे अनोखा और इकलौता देश, जिसकी नहीं है कोई राजधानी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन से कब-कब हिली सरकार, जानें गांधी से लेकर वांगचुक तक का इतिहास
अनशन से कब-कब हिली सरकार, जानें गांधी से लेकर वांगचुक तक का इतिहास
Strait of Hormuz Closure: होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget