एक्सप्लोरर

कैसे होती है रईस लोगों की दौलत की गिनती, अमीरों की लिस्ट में कैसे ऊपर नीचे होता है नाम?

World's Richest People List: दुनिया हर साल सबसे ज्यादा संपत्ति वाले लोगों की एक सूची जारी होती है. लेकिन आपने कभी सोचा है कैसे तैयार की जाती है ये सूची.

World's Richest People List: दुनिया में हर साल सबसे अमीर इंसानों की एक लिस्ट जारी होती है. जिसमें कभी कोई तो कभी कोई टाॅप पर होता है. फिलहाल इस लिस्ट में जो नाम टाॅप पर है. वह है अमेरिकी एलन मस्क का जो टेस्ला, स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के संस्थापक है. इसके साथ ही हाल ही में इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स(पूर्व में ट्विटर) को भी खरीद लिया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है. आखिर इस लिस्ट को तैयार कैसे किया जाता है. कैसै इसमें हर साल कोई ऊपर तो कोई नीचे चला जाता है. आइए जानते है पूरी खबर. 

फोर्ब्स मैगजीन जारी करती है सूची

अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स हर साल दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की सूची जारी करती है. जिसमें शीर्ष 100 लोग शामिल होते हैं. हर साल फॉर्ब्स अमीरों की कुल संपत्ति का आंकलन करता है. उनकी संपत्ति का क्या-क्या जरिया है उसको जांचता है. कितना कर्ज है और कुल संपत्ति कितनी है इसको सत्यापित करता है. इसके बाद ही फॉर्ब्स अमीरों की सूची तैयार करता है. कभी कभार देखने को मिला है कि फोर्ब्स द्वारा बताई गई संपत्ति वास्तविक संपत्ति से मेल नहीं खाती. ऐसे में फोर्ब्स के संपादको से इस बारे में बात करके आंकड़ों में सुधार किया जाता है. लेकिन इसके लिए वैध दस्तावेज दिखाने जरूरी होते है. मशहूर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के मामले में ऐसा हो चुका है. फोर्ब्स ने उनकी संपत्ति 1.3 बिलियन डाॅलर बताई जबकि कान्ये वेस्ट का कहना था कि उनकी असल संपत्ति 3 बिलियन डाॅलर है. हालंकि वो इसे साबित नहीं कर पाए थे.

मस्क दुनिया के तो मुकेश एशिया के

साल 2023 में फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा जारी गई सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर एलन मस्क हैं जिनकी कुल संपत्ति 239 बिलियन डॉलर है. अगर एशिया के सबसे अमीर शख्स की बात की जाए तो इसमें भारत के मुकेश अंबानी का नाम आता है, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 96.4 बिलियन डॉलर है. दुनिया भर के मामले में बात की जाए तो मुकेश अंबानी फिलहाल 11वें नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें : क्यों अमेरिका में लगा है सरसों के तेल पर बैन? भारत में तो लोग भर-भरकर खाते हैं

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget