एक्सप्लोरर

आखिर कैसे उगता है एकमुखी रुद्राक्ष, जिसे खरीदने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं

दुनिया में कई तरह के रुद्राक्ष मौजूद होते हैं. जिनमें सबसे दुर्लभ माना जाता है एक मुखी रुद्राक्ष को. दुनिया में एक मुखी रुद्राक्ष की भारी डिमांड होती है. जानिए आखिर कैसे उगता है एक मुखी रुद्राक्ष.

Ek Mukhi Rudraksh: हिंदू धर्म से जुड़े हुए लोगों को रुद्राक्ष का महत्व पता होगा. रुद्राक्ष जो संस्कृत के शब्द रुद्र और अक्ष से बना है. रुद्र  भगवान शिव का नाम है और अक्ष का मतलब आंसू होता है. यानी रुद्राक्ष का मतलब भगवान शिव के आंसू होता है. दुनिया में कई तरह के रुद्राक्ष मौजूद होते हैं. जिनमें सबसे दुर्लभ माना जाता है एक मुखी रुद्राक्ष को. दुनिया में एक मुखी रुद्राक्ष की भारी डिमांड होती है. आखिर कैसे उगता है एक मुखी रुद्राक्ष. जिसे खरीदने के लिए लोग लाखों रुपए देने को तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं. 

कैसे उगता है एकमुखी रुद्राक्ष?

एक मुखी रुद्राक्ष का काफी महत्व माना जाता है. कहते हैं एक मुखी रुद्राक्ष को पहनने से भगवान शिव की सीधी कृपा होती है. भगवान शिव के भक्तों में एक मुखी रुद्राक्ष की काफी डिमांड होती है. लेकिन आपको पता है एक मुखी रुद्राक्ष कैसे उगता है. एक मुखी रुद्राक्ष इलियोकार्पस गेनिट्रस नाम के पेड़ के फल से बनता है. इस पेड़ से फल नीचे गिरता है. उसके बाद उसके अंदर से एक बीज निकलता है. जिसे रुद्राक्ष कहा जाता है. समान्य रुद्राक्ष में 12 धारियां होती हैं. लेकिन जिस रुद्राक्ष में केवल एक धारी होती है. उसे एक मुखी रुद्राक्ष कहते हैं. इसका आकार गोल होता है. यह दिखने में आधे चंद्रमा जैसा दिखता है. यह रुद्राक्ष काफी दुर्लभ माना जाता है. यह आसानी से नहीं मिलता. इसलिए मार्केट में इसे खरीदने के लिए लोग लाखों रुपए देने को तैयार हो जाते हैं. 

इस तरह करें नकली एक मुखी रुद्राक्ष की पहचान

लोगों की बहुत डिमांड होने के कारण अब बाजार में नकली एक मुखी रुद्राक्ष भी बेचे जा रहे हैं. असली एक मुखी रुद्राक्ष बेहद महंगे होते हैं. तो वहीं नकली एक मुखी रुद्राक्ष को लोग कम कीमतों पर लोगों को ठगकर बेच देते हैं. अगर आपको असली और नकली रुद्राक्ष में पहचान करनी हैं. तो सबसे पहले आप रुद्राक्ष पर बनी धारियां देखें. असली एक मुखी रुद्राक्ष पर सिर्फ एक ही धारी होगी. इसके अलावा लोग लकड़ी का रुद्राक्ष बनाकर भी बेच देते हैं. जिस पर नाग या त्रिशूल की आकृति बनी होती है. इसलिए जब आप एक मुखी रुद्राक्ष खरीदें तो इन बातों का ध्यान रखें. 

यह भी पढ़ें: ब्‍लूबेरी का रंग नहीं होता नीला, जानें क्या है इस फल का असली रंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
4 महीने में 22 को फांसी... जानें किस जज के पास कितनी सजा का अधिकार?
4 महीने में 22 को फांसी... जानें किस जज के पास कितनी सजा का अधिकार?
अब तक कितनी जंग लड़ चुका है USS अब्राहम लिंकन, जानें इसकी ताकत
अब तक कितनी जंग लड़ चुका है USS अब्राहम लिंकन, जानें इसकी ताकत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget