एक्सप्लोरर

स्टेशन पर ग्रीन की जगह येलो सिग्नल से क्यों चलती है ट्रेन? क्या हैं इसके लिए ट्रैफिक लाइट के नियम?

Railway Knowledge: लोको पायलट के लिए येलो सिग्‍नल का मतलब होता है कि स्‍टेशन पर खड़ी गाड़ी को स्‍टार्ट करके आगे मेन लाइन की ओर ले जाएं.

Indian Railway: भारतीय रेलवे का देशभर में करीब 68 हजार किलोमीटर लंबा नेटवर्क है. ऐसे में ट्रेनों को सही तरीके से संचालित करने लिए पटरियों पर लगे सिग्‍नल और संकेतों का अहम योगदान होता है. लोको पायलट को इन्ही सिग्नलों के माध्यम से पता चलता है कि कब गाड़ी को बढ़ाना है और कब रोकना है. बचपन में सिखाया गया था कि लाल रंग की ट्रैफिक लाइट का मतलब होता है रुकना और हरी लाइट का मतलब होता है आगे बढ़ना. वहीं, येलो लाइट तैयार रहने का संकेत देती है. लेकिन, ट्रेन के मामले में ऐसा नहीं है कि हरा सिग्‍नल होने पर ही गाड़ी आगे बढ़ती है. कई बार येलो सिग्‍नल देकर भी गाड़ी को आगे बढ़ाया जाता है. 

क्या होता है येलो सिग्नल का मतलब

दरअसल, लोको पायलट के लिए येलो सिग्‍नल का मतलब होता है कि स्‍टेशन पर खड़ी गाड़ी को स्‍टार्ट करके आगे मेन लाइन की ओर ले जाएं. प्‍लेटफॉर्म पर पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी को जगह देने के लिए पहली गाड़ी को येलो सिग्नल दिखाकर मेन लाइन पर जाने का संकेत दिया जाता है. 

सिग्नल मिलने पर आगे बढ़ती है ट्रेन

ट्रेन जब स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ी होती है, तब यह सिग्‍नल दिया जाता है. लूप लाइन पर लगा सिग्‍नल स्‍टाटर सिग्‍नल कहलाता है. कई बार इसके लिए डबल येलो सिग्‍नल भी दिखा दिया जाता है. जिसे देखने के बाद लोको पायलट गाड़ी को धीरे-धीरे खिसकाकर मेन लाइन की ओर लेकर जाता है.

नहीं होता ग्रीन सिग्‍नल

लूप लाइन पर लगे स्‍टाटर सिग्‍नल में ग्रीन लाइट नहीं होती है, इसमें सिर्फ रेड और येलो लाइट होती है. येलो सिग्‍नल मिलने पर लोको पायलट ट्रेन को आगे बढ़ाता है, लेकिन लूप लाइन पर ट्रेन की स्पीड लिमिट 30 किमी/घंटा से ज्‍यादा नहीं होती है. मेन लाइन पर भी एक स्‍टार्टर सिग्‍नल होता है, जिसे एडवांस सिग्‍नल कहा जाता है. इसके ग्रीन होने पर ही लोको पायलट ट्रेन को मेन लाइन पर पूरी स्‍पीड से चला सकता है. एडवांस स्‍टार्टर सिग्‍लन में तीनों रंग की लाइटें होती हैं.
 
यह भी पढ़ें - क्या होगा अगर बिजली की हाई वोल्टेज लाइन टूट जाए? इसके कितने पास जाने पर लगेगा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget