West Bengal News: बंगाल में चुनावी जोर के बीच क्यों मचा धार्मिक शोर! | mamata
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है... जिसमें कई राज्यों से आए साधु-संतों और लगभग पांच लाख सनातन धर्मावलंबियों के भाग लेने का दावा किया जा रहा है. ब्रिगेड ग्राउंड में तीन भव्य मंच बनाए गए थे, जहां लगभग 150 संत उपस्थित हैं... कार्यक्रम का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक भूमि पूजन के साथ किया गया. इस आयोजन में ज्ञानानंद महाराज जी मुख्य अतिथि रहे, साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, सम्मानित साध्वी ऋतंभरा ने भी गीता पाठ किया... पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी ब्रिगेड ग्राउंड सें सभा को संबोधित किया





























