एक्सप्लोरर

संन्यास लेने के बाद कैसे होती है क्रिकेटर्स की कमाई, घर चलाने के लिए कहां से आता है पैसा?

क्रिकेटर जब तक खेलते हैं खूब पैसे कमाते हैं. लेकिन जब क्रिकेटर रिटायर हो जाते हैं फिर भी वह बड़े ऐश ओ आराम से जीवन बताते हैं. क्या रहता है रिटायरमेंट के बाद उनकी कमाई का जरिया. आइए जानते हैं. 

क्रिकेट भारत में खेल ही नहीं है बल्कि एक धर्म के बराबर है. भारत में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी क्रिकेट के बड़े शौकीन होते हैं. बचपन में हर बच्चे का सपना होता है वह क्रिकेटर बने.  पिछले कुछ दशकों से क्रिकेट सिर्फ एक खेल ही नहीं रह गया है बल्कि एक बड़ा व्यवसाय बनकर सामने आया है. अब क्रिकेटर सिर्फ क्रिकेटर नहीं है बल्कि ब्रांड आइकन बन चुके हैं. जिनकी छवि बेचकर कंपनियां करोड़ों कमाती हैं. क्रिकेटर जब तक खेलते हैं खूब पैसे कमाते हैं. लेकिन जब क्रिकेटर रिटायर हो जाते हैं फिर भी वह बड़े ऐश ओ आराम से जीवन बताते हैं. क्या रहता है रिटायरमेंट के बाद उनकी कमाई का जरिया. आइए जानते हैं. 

ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है करोड़ों की कमाई

क्रिकेट से क्रिकेटर रिटायरमेंट ले लेते हैं. लेकिन उनका नाम फैंस के बीच काफी पाॅप्युलर रहता है. इसीलिए रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेटरों को करोड़ों के एंडोर्समेंट मिलते रहते हैं. जिनके चलते उनकी खूब कमाई होती है. क्रिकेट को भारत में अगर धर्म कहा जाता है. तो सचिन तेंदुलकर को इसका भगवान कहा जाता है. भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. संन्यास के 11 साल बाद भी सचिन की कमाई आसमान को छू रही है. इसकी वजह है उनके ब्रांड एंडोर्समेंट. संन्यास लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर वर्तमान में करीब 21 कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं. 

कई क्रिकेटरों के हैं बिजनेस 

भारत में क्रिकेटर सिर्फ क्रिकेट खेल कर ही पैसा नहीं कमाते. बल्कि इसके लिए वह बिजनेस भी करते हैं. जिनमें कई बड़े दिग्गज क्रिकेटरों के नाम भी शामिल है. सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना इन जैसे तमाम क्रिकेटरों की कमाई इनके बिजनेस के जरिए भी होती है. जिनमें अगर बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर ने कई कंपनियों में निवेश कर रखा है. इसके साथ ही विराट कोहली और सुरेश रैना के रेस्टोरेंट है. वहीं युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की स्पोर्ट्स एसेसरीज कंपनियां है. पिछले साल ही एमएस धोनी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा है. उन्होंने अपना एंटरटेनमेंट हाउस खोला है. 

बीसीसीआई भी देती है पेंशन

बीसीसीआई संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को पेंशन भी देती है. इसमें अलग-अलग नियम बनाए गए हैं. 25 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ियों को ₹70000 प्रति माह पेंशन दी जाती है तो वहीं 25 से कम खेलने वाले क्रिकेटरों को ₹60000 दी जाती है. कई खिलाड़ियों के खर्चे बीसीसीआई की पेंशन द्वारा ही चल रहे है. 

यह भी पढ़ें: बहुत पैसे वाले को बिलियनर्स बोलते हैं तो फिर ये निलिनियर्स कौन होते हैं?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget