एक्सप्लोरर

भारत में हर साल क्यों होते हैं इतने तलाक? जान लीजिए पांच बड़ी वजह

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच ने दोनों के बीच तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर देश में तलाक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं.

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: लंबे समय से हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच के बीच तलाक की खबरें थीं, हालांकि दोनों अबतक इस बात कि पुष्टि नहीं की थी, लेकिन अब हार्दिक पांड्या के एक पोस्ट ने दोनों के बीच तलाक की खबरों को कंफर्म कर दिया है. हार्दिक पांड्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट लिखर इस बात की पुष्टि की है कि वो और नताशा तलाक ले रहे हैं. इस दौरान दोनों के बेटे अकस्त्य की जिम्मेदारी दोनों की होगी. हार्दिक के फैंस के लिए ये काफी शॉकिंग खबर है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि हर साल भारत में तलाक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं. चलिए इसके पीछे की पांच वजहें जानते हैं.

क्यों भारत में बढ़ रहे तलाक के मामले?

हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक की खबर ने सभी को हैरान जरुर कर दिया है, लेकिन देश में बढ़ते तलाक के मामलों को देखते हुए कुछ ही समय में तलाक हो जाना कोई नई बात नहीं है. देश में तलाक के बढ़ते मामलों में कुछ कारण ज्यादा खुलकर सामने आते हैं, जिनने तलाक की स्थिति बनती है. ऐसे में चलिए इन कारणों पर नजर डालते हैं.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तलाक के कारणों में से एक है. जब कोई व्यक्ति अपनी यौन या शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रिश्ते से बाहर जाकर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध बनाता है, तो उसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहा जाता है. एक बार जब जीवनसाथी को धोखा महसूस होता है, तो उसके लिए फिर से भरोसा हासिल करना मुश्किल हो जाता है. ये देखा गया है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण 20-40% तलाक हुए हैं. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मुख्य कारण इमोशनल अटेचमेंट की कमी भी बताई जाती है.

फाइनेंशियल परेशानी

यदि किसी जोड़े के बीच वित्तीय मामलों को लेकर विवाद होता है, तो इससे उनके बीच गंभीर परेशानियां पैदा हो जाती हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 40% तलाक वित्तीय क्षेत्र में असंगति के कारण होते हैं. यदि पार्टनर के बीच इस बात को लेकर विवाद होता है कि पैसे कैसे खर्च किए जाएं, तो इससे शादी टूटने की नौबत आ जाती है. इसके अलावा, कभी-कभी यदि पत्नी पति से ज्यदा कमाती है, तो पति का घमंड बीच में आ जाता है और इससे शादी टूटने की नौबत आ जाती है. यही वजह है कि पार्टनर्स के बीच वित्तीय अनुकूलता होना जरूरी है. कई मामलों में इस तरह की वजहों में ही तलाक हो जाता है.

बातचीत की कमी

कई बार दो जोड़ों के एक-दूसरे से बातचीत की कमी के चलते ही तलाक की मौबत आ जाती है. किसी भी रिलेशनशिप में सभी तरह की बातें और एक-दूसरे को बातचीत के लिए समय देना जरुरी होता है.  65% तलाक खराब बातचीत के चलते ही हो जाते हैं. यही वजह है कि रिश्ते को बचाने के लिए सोच-समझकर बातचीत करना जरूरी है वरना ये तलाक के कारणों में से एक हो सकता है.

लगातार बहस होना

किसी भी रिश्ते को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए एक-दूसरे का विचारों का सम्मान करना भी जरुरी है. यदि ऐसा नहीं होता है तो ये तलाक की वजह बन जाते हैं. दरअसल कई मामलों में देखा गया है कि जब दो लोगों के बीच किसी टॉपिक को लेकर बहस चल रही हो तो वो बढ़ती जाती है और कई बार ये तलाक की वजह बन जाती है. लगभग 57.7% तलाक के मामले लगातार बहस के कारण होते हैं.

अवास्तविक उम्मीदें

अवास्तविक अपेक्षाएं रखना तलाक के कारणों में से एक हो सकता है. विवाह में पति-पत्नी को दूसरे साथी से कुछ अपेक्षाएं होती हैं. कभी-कभी साथी को दूसरे साथी से अवास्तविक अपेक्षाएं होती हैं और इससे दो लोगों के बीच बहुत तनाव पैदा होता है. दोनों के बीच अनुचित और अवास्तविक अपेक्षाएं रखना तलाक के प्रमुख कारणों में से एक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: International Retainer Day: दांतों का शेप सही करने के लिए रिटेनर सही ऑप्शन या तार, ऐसा कराना कितना खतरनाक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget