एक्सप्लोरर

​इस मुगल सम्राट ने एक हिंदू को बनाया था अपना दोस्त, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Friendship Day 2024: दोस्ती आज की देन नहीं है, बल्कि इतिहास में भी दोस्ती के बड़े-बड़े किस्से गढ़े हुए हैं. उस समय भी किसी तरह के धर्म को देखकर दोस्ती नहीं की जाती थी.

Friendship Day: दोस्ती वो रिश्ता होती है जो इंसान खुद अपनी इच्छा से बनाता है. ये रिश्ता कितना मजबूत हो सकता है ये अकबर और बीरबल की दोस्ती के किस्सों से भी पता चलता है. बीरबल मुगल बादशाह अकबर के नौ रत्नों में से एक थे. वो बेहद हाजिरजवाब और हंसोड़ तो थे ही साथ ही मुगल बादशाह के जिगरी दोस्त भी हुआ करते थे. बीरबल और अकबर की पहली मुलाकात ले लेकर उनकी दोस्ती के कई किस्से आज भी याद किए जाते हैं. चलिए आज फ्रेंडशिप डे के खास दिन दोनों की दोस्ती के कुछ किस्सों पर नजर डालते हैं.

कैसे हुई थी अकबर और बीरबल की मुलाकात?

बीरबल से अकबर पहली मुलाकात जंगल में हुई थी. अकबर जब रास्त भटक गए थे, तब बीरबल ने उन्हें सही रास्ता बताया था. उस वक्त बीरबल की चतुराई देखकर अकबर मुसकुराए भी और उनकी बुद्धि पर उन्हें नाज भी हुआ. लिहाजा बीरबल अकबर के दरबार के विशेष सलाहकार बन गए. शुरुआत में बीरबल का नाम महेशदास था. अकबर ने महेशदास का नाम बदलकर बीरबल रख दिया. बीरबल बहुत चतुर और बुद्धिमान थे. अपने इसी गुण से बीरबल बड़ी से बड़ी समस्या का हल भी निकाल लेते थे. अकबर और बीरबल इतने अच्छे दोस्त बन चुके थे कि उनकी दोस्ती बीरबल की मौत तक चली. यहां तक की बीरबल वो व्यक्ति थे जिन्हें बादशाह अकबर ने कभी डांटा भी नहीं था. वो बीरबल की बुद्धिमत्ता से हमेशा प्रभावित रहते थे.

कैसे हुई बीरबल की मौत?

शाज़ी ज़मां की किताब अकबर के मुताबिल, साल 1586 ईस्वी में अकबर ने जौन खां कोका को यूसुफ़ज़ई क़बीले को शिकस्त देने के लिए तैनात किया गया था. जब उन्होंने और फौज मांगी तो बादशाह ने बीरबल को वहां मदद के लिए भेज दिया. फिर एहतियातन उन्होंने पीछे-पीछे हकीम अबुल फ़तह को भी भेजा था.

बीरबल और अकबर की दोस्ती से कई लोगों को जलन थी. वहीं बीरबल से जौन खां कोका और हकीम अबुल फजल दोनों ही चीढ़ते थे. ऐसे में बीरबल, हकीम अबुल फ़तह, जैन ख़ां कोका और पूरा लश्कर संकरे पहाड़ी रास्ते पर आगे बढ़ा तो ऐसा युद्ध हुआ कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा. बागी कबिलाइयों ने हथियार और पत्थरों से चारों ओर से हमला कर दिया. इस जंग में बीरबल ऐसे घिरे कि उनकी लाश तक नहीं मिल पाई.

बीरबल की याद में जब अकबर भूल चुके थे सबकुछ

बीरबल की मौत की खबर सुनते ही अकबर को सदमा लग गया था. न ही उनका राजशाही में मन लगता था और न ही किसी काम में. अकबर ने बीरबल की याद में खाना-पीना तक छोड़ दिया था. उन्हें रात में नींद भी नहीं आती थी.

फिर जब राजा मान सिंह ने अकबर से वादा किया कि वो उस इलाके (जहां बीरबल को मारा गया था) के राजा को बांधकर धकेलते हुए उनके सामने लाएंगे और उसके किले को गिरा कर शहर को जला देंगे. जब राजा मानसिंह को विदा कर रहे थे तो उनके शब्द थे कि बीरबल पूरी दुनिया में उनके सबसे अच्छे दोस्त थे, उनकी देह को ढूंढकर विसर्जित कर देना. द प्रिंट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इनके रिश्ते का जिक्र इरा मुखोती की किताब The Great Mughal में विस्तार से मिलता है.

बीरबल के लिए करवाया था किले का निर्माण!

जब फतेहपुर सीकरी का निर्माण हो रहा था, उस समय अकबर ने बीरबल के लिए भी एक किला बनवाने को कहा था ताकि उनकी मुलाकातें रोज हो सकें. पुर्तगाली पादरी Antonio Monserrate ने अकबर-बीरबल की दोस्ती का जिक्र करते हुए लिखा कि बीरबल अकबर के इतने चहेते थे कि बाकियों के मुकाबले उन्हें दरबार में देर से आने या फिर न आने पर भी किसी तरह की सजा का सामना नहीं करना पड़ा.

बीरबल से ईर्ष्या करने वाले बदायुनी भी लिखते हैं कि बादशाह को किसी की मौत पर इतने सदमे में नहीं दिखा गया, जितना उन्हें अपने दोस्त की मौत से हुआ. उनकी दोस्ती के किस्से अकबरनामा में भी खूब मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: इंसानों और कुछ जानवरों की 5 उंगलियां ही क्यों होती? क्या है इसके पीछे का रहस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonia Gandhi New Book: कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget