एक्सप्लोरर

Flight Window Shades: फ्लाइट में टेकऑफ-लैंडिंग के दौरान क्यों खोली जाती हैं खिड़कियां, फ्लाइट में सफर से पहले ये जानना बेहद जरूरी

आज के वक्त समय बचाने के लिए अधिकांश लोग फ्लाइट में सफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ के समय खिड़कियां क्यों खोली जाती हैं? जानिए इसके पीछे की वजह..

आज के वक्त अधिकांश लोग समय बचाने के लिए फ्लाइट से सफर करना पसंद करते हैं. क्योंकि किसी भी अन्य माध्यम की तुलना में फ्लाइट के जरिए लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी होती है. लेकिन फ्लाइट से जुड़ें ऐसे बहुत सारे नियम हैं, जो फ्लाइट में सफर से पहले आपको पता होने चाहिए. इसमें एक नियम टेकऑफ और लैंडिंग से जुड़ा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान खिड़कियां क्यों खोली जाती हैं. 

फ्लाइट की खिड़कियां

फ्लाइट में बैठते ही मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर डालने की हिदायत दी जाती है. इसके अलावा एयर होस्टेस सीट बेल्ट बांधने और आपातकाल स्थिति में ऑक्सीजन मास्क पहनने के बारे में बताती हैं. इसके अलावा फ्लाइट में सफर करने के दौरान आपने गौर किया होगा कि टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान क्रू आपसे खिड़की खोलने के लिए कहते हैं. क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है. इतना ही नहीं किसी ने ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ ऐसा करने के लिए सख्ती बरती जाती है. 

क्यों खिड़की खोलना जरूरी

सीएन ट्रैवलर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में खिड़की खोलने का सीधा कारण यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन के अधिकारी ने वेबसाइट के बात करते हुए बताया कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान ही हवाईजहाज से जुड़ी सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे में अगर खिड़की खुली रहती है तो यात्री बाहर होने वाली किसी दुर्घटना को देख सकते हैं और इसके लिए खुद को और दूसरे साथी को सूचित कर सकते हैं. इस स्थिति को सिचुएशनल अवेयरनेस कहा जाता है, आसान भाषा में उस वक्त की स्थिति का ज्ञात होना ही खिड़की खुलवाने का प्रमुख कारण होता है.

ट्रे टेबल भी होता है बंद?

बता दें कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान ट्रे टेबल बंद करवा दिए जाते हैं.  इसके अलावा सीट को सीधा करने के लिए कहा जाता है. इसका भी कारण सुरक्षा से ही जुड़ा है. किसी भी आपात स्थिति में अगर प्लेन का संतुलन बिगड़ता है तो यात्री अपनी अगली सीट की ओर गिरते हैं. इस स्थिति में अगर ट्रे टेबल खुली रहेगी तो यात्री को चोट लग सकती है. यही नहीं दुर्घटना के दौरान अगर भागने की जरूरत पड़े तो ट्रे टेबल या सीट किसी तरह का अवरोध उत्पन्न ना करे, इसलिए उसे बंद कर दिया जाता है.

 

ये भी पढ़ें: 'एनिमल' वाले प्लेन में रिकॉर्ड हुई थीं रोमांटिक आवाजें, आखिर आपकी किन-किन बातों का डेटा जुटा लेता है ब्लैक बॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
India Pakistan Democracy: कैसे पाकिस्तान से अलग है भारत का लोकतंत्र, क्या है हमारी खूबी?
कैसे पाकिस्तान से अलग है भारत का लोकतंत्र, क्या है हमारी खूबी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget