एक्सप्लोरर

अपना ये काम आसान करने के लिए इस शख्स ने बनाई थी पहली इमोजी... उसके बाद तो फेमस हो गई!

सबसे पहले साल 2007 में एप्पल ने अपने आईफोन में इमोजी कीबोर्ड की शुरुआत की थी. इनके इस्तेमाल से आईफोन यूजर कंटेंट के साथ-साथ अपनी भावनाएं भी सामने वाले के सामने प्रकट कर सकते थे.

आजकल सोशल मीडिया पर चैट करना हो या व्हाट्सएप पर... लोग इमोजी जरूर भेजते हैं. कई लोग तो ऐसे भी हैं जो  अब लिखकर अपनी भावनाएं नहीं व्यक्त करते, बल्कि इमोजी के जरिए ही अपनी भावनाएं सामने वाले को बताने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस इमोजी का आविष्कार किसने किया था और क्यों किया था. आज इस आर्टिकल में आपको इसी से जुड़ी सभी जानकारी देंगे.

एक जापानी ने किया था इसका आविष्कार

आज जिन इमोजीस को आप धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे बनाने वाला एक जापानी नागरिक शिगेताका कुरीता था. कुरीता ने 25 साल की उम्र में अपना सबसे पहला इमोजी सेट बनाया था. इसमें लगभग 176 इमोजी थे. आज शिगेताका कुरीता को पूरी दुनिया फादर ऑफ इमोजी के नाम से भी जानती है. हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इमोजी का आविष्कार करने वाला यह शख्स ना तो इंजीनियर था और ना ही कोई ग्राफिक डिजाइनर. बल्कि इन्होंने अपनी पढ़ाई अर्थशास्त्र में पूरी की थी.

कैसे बनाया था इमोजी

साल 1998 से लेकर 1999 की शुरुआत में रंग बिरंगे इमोजीस का इस्तेमाल शुरु हो गया था. दरअसल, शिगेताका कुरीता ने यह इमोजी एक टेलीकॉम कंपनी के लिए बनाया था. इसे इसलिए बनाया गया था ताकि लोग कम शब्दों में अपने मैसेज को अच्छी तरह से पहुंचा सकें. पहले एक ईमेल भेजने के लिए कैरेक्टर की संख्या सिर्फ 250 ही निर्धारित थी. लोग इतने शब्दों में अपनी भावनाओं को सामने वाले तक नहीं पहुंचा पा रहे थे. इसी मुश्किल को खत्म करने के लिए कुरीता ने पहली बार इमोजी बनाने की शुरुआत की. इसके लिए उन्होंने कॉमिक बुक, लाइटबल्ब, टिकलिंग बॉम्ब और मौसम के कई क्षेत्रों से आइडिया लिया था और फिर इन चित्रों में हंसी, क्रोध, सरप्राइस और कंफ्यूजन जैसे भाव दर्शाने वाले इमोजी बनाए.

पूरी दुनिया में कैसे पहुंचा इमोजी

सबसे पहले साल 2007 में एप्पल ने अपने आईफोन में इमोजी कीबोर्ड की शुरुआत की. इनके इस्तेमाल से आईफोन यूजर कंटेंट के साथ-साथ अपनी भावनाएं भी सामने वाले के सामने प्रकट कर सकते थे. धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो गया. इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि साल 2013 में इमोजी शब्द को ऑक्सफोर्ड के इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया. इसके बाद साल 2015 में इमोजी को वर्ल्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया और फिर साल 2016 में न्यूयॉर्क के म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट ने अपने स्थाई कलेक्शन में शिगाताका कुरीता के उन 176 इमोजी के पहले सेट को शामिल किया जो उन्होंने सबसे पहले बनाई थी.

ये भी पढ़ें: दुनिया की अकेली नदी जहां पानी हमेशा उबलता है, साल 2011 में हुई थी इसकी खोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget