एक्सप्लोरर

इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?

Overseas Citizenship of India: अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ओसीआई कार्डधारक होने के नाते उन्हें क्या-क्या अधिकार मिलते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अभिनेता इमरान खान को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर नोटिस।
  • ओसीआई धारक विदेशी नागरिक, कुछ सुविधाओं सहित अधिकार सीमित।
  • राजनीतिक अधिकार सीमित, कुछ कार्यों को विशेष अनुमति चाहिए।

Overseas Citizenship of India: जाने तू या जाने ना फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता इमरान खान को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. यह नोटिस मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने के बाद आया है. इसने ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड धारकों के अधिकारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

आपको बता दें कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है. भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है इस वजह से ओसीआई कार्डधारक विदेशी नागरिक ही माने जाते हैं, फिर भले ही उन्हें भारत में रहने के दौरान कुछ खास सुविधाएं मिलती हों. आइए जानते हैं कि आखिर ओसीआई कार्डधारक को क्या सुविधा मिलती है.

ओसीआई कार्ड से क्या-क्या सुविधा मिलती है? 

ओसीआई कार्डधारकों को भारत के लिए जीवन भर का मल्टीप्ल एंट्री वीजा मिल जाता है. उन्हें बार-बार वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होती और वे जितनी बार चाहें भारत आ जा सकते हैं. उन्हें स्थानीय पुलिस या फिर एफआरआरओ के पास पंजीकरण कराने से भी छूट मिलती है, भले ही वे भारत में लंबे समय तक क्यों ना रहें.

वित्तीय, आर्थिक और शैक्षिक मामलों में ओसीआई कार्डधारकों को अनिवासी भारतीयों के बराबर का दर्जा मिलता है. घरेलू हवाई यात्रा, राष्ट्रीय उद्यानों, स्मारकों और संग्रहालय में जाने के लिए उनसे वही शुल्क लिया जाता है जो भारतीय नागरिकों से लिया जाता है. इस सुविधाओं की मदद से भारतीय मूल के विदेशी नागरिक भारत के साथ अपने व्यक्तिगत, शैक्षिक और आर्थिक संबंध आसानी से बनाए रख सकते हैं. 


इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?

राजनीतिक अधिकारों पर पाबंदी 

ओसीआई का दर्ज होने का मतलब या नहीं होता कि व्यक्ति को भारतीय नागरिकता या फिर राजनीतिक अधिकार मिल गए हैं. कार्डधारक भारत के चुनावों में वोट नहीं डाल सकते और ना ही संसद या फिर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. वे राष्ट्रपति या फिर उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों पर नहीं रह सकते और ना ही सुप्रीम कोर्ट या फिर हाई कोर्ट में जज बन सकते हैं. आमतौर पर उन्हें सरकारी नौकरी भी नहीं मिल सकती. 

इन पाबंदियों की वजह से ओसीआई कार्डधारकों को मिलने वाली सुविधाएं, भारतीय नागरिकों को प्राप्त अधिकारों से अलग हो जाती हैं. इस वजह से ओसीआई कार्डधारक होने का मतलब यह नहीं होता कि कोई व्यक्ति उन गतिविधियों में शामिल हो सकता है जो सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए हैं.


इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?

ऐसी गतिविधियां जिनके लिए खास अनुमति की जरूरत 

गृह मंत्रालय के नियमों के मुताबिक ओसीआई कार्डधारकों को कुछ खास गतिविधियों के लिए सरकार से खास अनुमति लेनी पड़ती है. इनमें पत्रकारिता, शोध, मिशनरी कार्य, धार्मिक प्रचार, पर्वतारोहण और प्रतिबंधित या फिर संरक्षित क्षेत्रों की यात्रा शामिल हैं. इसी के साथ उन्हें भारत में कृषि भूमि, फार्म हाउस या फिर बागान वाली संपत्ति खरीदने की भी अनुमति नहीं है. 

ये प्रतिबंध उस कार्ड से मिलने वाले फायदे के साथ-साथ लागू होते हैं. इस वजह से ओसीआई कार्डधारकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी गतिविधि ऐसी श्रेणी में तो नहीं आती जिसके लिए पहले से अनुमति लेनी जरूरी हो.  

यह भी पढ़ें: जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?

इमरान खान को नोटिस क्यों मिला? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नोटिस मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में इमरान खान की भागीदारी से जुड़ा है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने का अधिकार मुख्य रूप से भारतीय नागरिकों को मिला है ना कि विदेशी नागरिकों को. जब अधिकारी किसी ओसीआई कार्डधारकों से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों की जांच करते हैं तो यह अंतर काफी जरूरी हो जाता है. 

नागरिकता अधिनियम की धारा 7D के तहत सरकार कुछ खास परिस्थितियों में ओसीआई पंजीकरण रद्द कर सकती है. इसमें वे मामले शामिल है जहां कार्डधारक भारतीय कानून का उल्लंघन करते हैं या फिर सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ काम करते हैं. फॉरेनर्स एक्ट के तहत अधिकारी किसी विदेशी नागरिक को भारत छोड़ने का आदेश भी दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget