एक्सप्लोरर

धीमी हो रही पृथ्वी के घूमने की चाल, 24 नहीं 21 घंटे का होता था दिन; चौंका देगी यह स्टडी

Earth Rotation Speed Changes: एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धरती के घूमने की स्पीड अब धीरे-धीरे कम हो रही है. लेकिन आज से कई साल पहले दिन 24 घंटे के बजाय 21 दिन का होता था.

हमारी दैनिक दिनचर्या दिन के 24 घंटे के हिसाब से चलती है. सुबह उठने से लेकर रात के खाने और सोने तक हर दिन 24 घंटे के हिसाब से निर्धारित होता है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि कभी दिन 24 घंटे नहीं बल्कि 21 घंटे का होता था, तो सबसे पहला ख्याल दिमाग में यही आता है कि कई बार दिन के सारे काम करने के लिए 24 घंटे का भी वक्त कम पड़ता है, ऐसे में लोग 21 घंटे में चीजें कैसे मैनेज करते थे. लेकिन यह सच है कि एक वक्त पर दिन 21 घंटे का ही हुआ करता था. साइंस की एक स्टडी है, जिसमें यह पता चला है कि करीब 60 करोड़ दिन पहले 21 घंटे का ही हुआ करता था. चलिए इस स्टडी को विस्तार से जानें.

धीमी हो रही रोटेशन स्पीड

एक दिन में 24 घंटे होते हैं, यानि कि 86,400 सेकेंडस. एक दिन के 24 घंटे का वक्त वो समय होता है, जब धरती को एक बार घूमने में समय लगता है. लेकिन आपको पता है कि धरती एक समान रूप से नहीं घूमती है, बल्कि उसके घूमने की स्पीड बदलती रहती है. आमतौर पर धीरे-धीरे धरती के रोटेशन की स्पीड धीमी हो रही है. इस वजह से एक दिन की लंबाई औसत प्रति शताब्दी लगभग 1.8 मिलीसेकेंड बढ़ती जाती है. इस हिसाब से देखा जाए तो 60 करोड़ साल पहले दिन 21 घंटे का होता है. 

आखिर क्यों आया बदलाव

धरती के घूमने की रफ्तार में बदलाव कई वजहों से आया है. चांद और सूरज का ज्वारीय प्रभाव यानि टाइडल इफेक्ट धरती के घूमने की रफ्तार को कम कर देता है. इसके अलावा धरती के कोर और मेंटल के बीच का घर्षण, समुद्र के पानी का वितरण, ग्लेशियर का पिघलना इन सब वजहों से भी इसकी रफ्तार पर असर पड़ता है. यही सब मिलकर दिन की लंबाई को बदलते हैं. 

कितने साल पहले 21 घंटे का होता था दिन

साइंस की एक रिसर्च कहती है कि आज से करीब 60 करोड़ साल पहले धरती तेज स्पीड से घूमती थी और इसी वजह से उसके घूमने की रफ्तार 21 घंटे के हिसाब से थी. इस हिसाब से उस वक्त धरती को अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में कम समय लगता था. वैज्ञानिकों ने जीवाश्मों और प्राचीन चट्टानों के अध्ययन से इस बात का पता लगाया है कि हर सदी में धरती के घूमने की रफ्तार 1.8 मिलीसेकेंड धीमी हो रही है, यही वजह है कि दिन लंबे हो रहे हैं. 

2020 में आई रिपोर्ट क्या कहती है

साल 2020 में वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली खोज की थी. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि धरती के घूमने की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ रही है. अब धरती पिछले 50 सालों की तुलना में ज्यादा तेजी से घूम रही है. पहले रिसर्च में इस बात का खुलासा होता था कि धरती का रोटेशन धीमे हो रहा है, लेकिन अब सामने आ रहा है कि यह रोटेशन बढ़ता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत के रूस के साथ तेल संबंध पर अमेरिका को क्यों है आपत्ति? जानिए रूस से क्या क्या खरीदता है भारत

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best AQI Cities India: आबादी दिल्ली के बराबर लेकिन AQI में सबसे बेहतर, ये शहर हैं हमारे लिए मिसाल
आबादी दिल्ली के बराबर लेकिन AQI में सबसे बेहतर, ये शहर हैं हमारे लिए मिसाल
India First Undersea Rail Tunnel: समंदर में कैसे बनती है टनल, कैसे झेलती है पानी का प्रेशर?
समंदर में कैसे बनती है टनल, कैसे झेलती है पानी का प्रेशर?
Nepal Helicopter Crash: दो हेलिकॉप्टर्स के बीच कितनी दूरी होनी जरूरी, कैसे रखा जाता है फासला?
दो हेलिकॉप्टर्स के बीच कितनी दूरी होनी जरूरी, कैसे रखा जाता है फासला?
Lights in Taj Mahal: ताजमहल में क्यों नहीं लगी है एक भी लाइट, क्या है इसके पीछे की वजह
ताजमहल में क्यों नहीं लगी है एक भी लाइट, क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget