एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या मिलती है सुविधाएं? जानिए कैसी होती है लाइफस्टाइल

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपतियों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं और उसका खर्च कौन वहन करता है.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के बाद 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे. उनके शपथ ग्रहण के साथ अमेरिका के 46वें प्रेसीडेंट जो बाइडेन रिटायर हो जाएंगे. लेकिन अब सवाल ये है कि अमेरिका के राष्ट्रपति रिटायर होने के बाद क्या करते हैं और उन्हें अमेरिका की सरकार की तरफ से क्या-क्या सुविधाएं दी जाती है.

अमेरिका के राष्ट्रपतियों को मिलती है ये सुविधाएं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन दो दिनों के बाद रिटायर हो जाएंगे. रिटायर होने के बाद उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी और वो कैरियर में क्या करते हैं. जानकारी के मुताबिक बाइडेन रिटायर होने के बाद अपने गृहनगर डेलावेयर में जाकर समय गुजारेंगे. जहां वो डेलावेयर यूनिवर्सिटी में अपने नाम से बने इंस्टीट्यूट में पालिसी मेकिंग को लेकर काम जारी रखेंगे. हालांकि उनका सबसे बड़ा सपना डेलावेयर में एक प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी बनवाने का है. जिसके लिए वह फंड इकट्ठा करेंगे. 

कितनी मिलती है पेंशन 

बता दें कि सेवानिवृत्त अमेरिकी राष्ट्रपति को एक वार्षिक पेंशन मिलती है, जो कैबिनेट सचिव के वेतन के बराबर होती है. अमेरिका में कैबिनेट सचिवों का वार्षिक वेतन $246,400 यानी 2.13 करोड़ रुपये है. यह वेतन राष्ट्रपति के वेतन से कम है, जो $400,000 वार्षिक 3.4 करोड़ रुपये है.

सर्विस के लिए स्टाफ

इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपतियों को एक कार्यालय और स्टाफ के लिए सरकारी सहायता मिलती है. जिसमें कार्यालय का किराया, उपकरण और स्टाफ की सैलरी शामिल होती है. ये उन्हें जिंदगीभर मिलती है.

सिक्योरिटी कवर

इसके अलावा सेवानिवृत्त राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आजीवन सीक्रेट सर्विस सुरक्षा दी जाती है. वहीं उनके बच्चों को 16 वर्ष की उम्र तक सुरक्षा दी जाती है. सभी सुरक्षा का खर्च सरकार वहन करती है.

यात्रा का खर्च

इसके अलावा अगर रिटायर राष्ट्रपति किसी सरकारी आयोजन के तहत यात्रा करते हैं, तो उसका खर्च सरकार वहन करती है.

चिकित्सा सुविधा

अमेरिकी रिटायर राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को जीवनभर में फ्री चिकित्सा सुविधा मिलती है. जिसका खर्च सरकार वहन करती है. किसी भी तरह के ऑपरेशन का खर्च भी सरकार ही उठाती है. इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की सुविधा प्रदान की जाती है.

सरकार नहीं देती है घर

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के रिटायर होने के बाद उन्हें बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को आधिकारिक रूप से कोई घर नहीं मिलता है. दरअसल सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व राष्ट्रपतियों को अपने निजी आवास का प्रबंध खुद करना होता है.

ये भी पढ़ें:अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेससूट से लेकर रॉकेट तक, सब सफेद ही क्यों होते हैं... जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget